Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति-पत्नी गिरफ्तार, टमाटर भरा ट्रक किया हाइजैक, कपल द्वारा किसान से लूट का अनोखा मामला

पति-पत्नी गिरफ्तार, टमाटर भरा ट्रक किया हाइजैक, कपल द्वारा किसान से लूट का अनोखा मामला

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

इन दिनों टमाटर के दाम काफी ज्यादा बढ़े हुए हैं। ऐसे में टमाटर चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है कर्नाटक में। यहां पर एक कपल ने टमाटर से भरे ट्रक को हाइजैक करने का मामला सामने आया है। इस कपल को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने जिस ट्रक को हाइजैक किया था, उसमें 2.5 टन टमाटर भरे हुए थे। दोनों ने टमाटर को ले जाकर मंडी में बेच दिया और खाली ट्रक को छोड़कर फरार हो गए।

किसान से लूट
गिरफ्तार कपल की पहचान 28 वर्षीय भास्कर और 26 वर्षीय उसकी पत्नी सिंधुजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि यह कपल हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों से पैसा वसूली और लूट के काम में लगा हुआ है। मलेश नाम का व्यक्ति चित्रदुर्गा जिले के हिरियुर का किसान है। आठ जुलाई को जब वह ट्रक पर टमाटर लादकर चेन्नई इसे बेचने जा रहा था तो उसका सामना भास्कर और सिंधुजा से हुआ। इन दोनों ने किसान मलेश से कहा कि उसने उनकी कार में टक्कर मारी है। इसके बाद दोनों ने उससे पैसे वसूलने की कोशिश की। जब किसान ने पैसे नहीं दिए तो उसे मारा-पीटा और हाइजैक कर लिया। बाद में उन्होंने मलेश पर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया और पैसे लेने के बाद देवनहल्ली के पास उसे बाहर फेंक दिया।
 
बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से भागे
इसके बाद गैंग ट्रक के साथ वहां से फरार हो गया। यह लोग चेन्नई पहुंचे और वहां पर पूरा टमाटर बेच डाला। इसके बाद इन लोगों ने ट्रक को बेंगलुरु में पीन्या के करीब छोड़ दिया और वहां से बिना नंबर प्लेट की गाड़ी मे भाग निकले। किसान मलेश हिरियुर से कोलार टमाटर लेकर जाया करता है। किसान द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की और लूट को अंजाम देने वाले कपल को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में वानियांबडी कस्बे के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। मामले में तीन अन्य संदिग्ध रॉकी, कुमार और महेश अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है
NEWS SOURCE : livehindustan
faridabadnews faridabadnews24 hijacked a truck full of tomatoes Husband and wife arrested unique case of robbery by couple from farmer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.