Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कॉलेज के पास मिली लाश, दिल्ली में छात्रा का मर्डर, शादी से मना किया तो युवक ने रॉड से मारकर की हत्या

कॉलेज के पास मिली लाश, दिल्ली में छात्रा का मर्डर, शादी से मना किया तो युवक ने रॉड से मारकर की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक युवती की हत्या कर दी गई। मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास शख्स ने रॉड से हमला कर युवती की हत्या कर दी। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान नरगिस के रूप में हुई है। छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी से मना करने पर युवती की हत्या कर दी। आरोपी और छात्रा दोनों रिश्तेदार थे।

“छात्रा अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी”

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती पर रॉड से हमला किया गया है। उन्होंने कहा, “घटना पार्क के अंदर हुई। मृतक एक कॉलेज छात्रा है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोटें हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

छात्रा के परिवार ने शादी से कर दिया था इनकार

आरोपी की पहचान संगम विहार में रहने वाले 28 वर्षीय इरफान पुत्र ईसा खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा के परिवार ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से युवक परेशान हो गया। छात्रा ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।

डाबरी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या

इससे पहले दिल्ली के डाबरी इलाके में गुरुवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। हालांकि, आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस जब आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी ने सुसाइड कर लिया। आरोपी ने देसी कट्टे से खुद को गोली मार ली।

NEWS SOURCE : indiatv

Dead body found near college faridabadnews24 girl student murdered in Delhi refused to marry youth killed her with a rod
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.