
Urfi Javed Latest Photos: बोल्डनेस और अतरंगी फैशन की क्वीन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को हैरानी में डाल दिया है. लेकिन इस बार वजह उर्फी के कपड़े या फैशन सेंस नहीं बल्कि उनका सूजा लाल चेहरा है. जी हां…एक बार फिर से उर्फी (Urfi Javed Pics) के चेहरे पर रिएक्शन हो गया है. इंटरनेट सेंसेशन उर्फी ने लाल सूजे चेहरे की तस्वीरों के साथ ही बताया है कि आखिर यह उनके साथ कैसे हुआ है.
उर्फी जावेद का फिर बिगड़ा चेहरा!
दरअसल, बीते दिन उर्फी जावेद (Urfi Javed Instagram) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी, और साथ ही फैंस से सवाल किया था कि उनके साथ यह क्या हो रहा है. फोटो में उर्फी के चेहरे पर लाल बड़े-बड़े निशान देखने को मिल रहे थे. लाल सूजे चेहरे की फोटो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद उर्फी (Urfi Javed New Look) ने कुछ देर बाद खुद ही खुलासा कर दिया कि उनके चेहरे पर नैनो नीडलिंग कराने के बाद भयंकर रिएक्शन हुआ है. आप भी यहां उर्फी के लाल सूजे चेहरे की तस्वीर देख सकते हैं…

बिग बॉस ओटीटी 2 में उर्फी ने लगाया तड़का!
उर्फी जावेद (Urfi Javed Bigg Boss) हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर मेहमान पहुंची थीं. और उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से पर्सनली बात करके उनका गेम प्लान भी समझा था. इतना ही नहीं उर्फी ने अपने बेबाक अंदाज से कई घरवालों की पोल पट्टी भी खोल दी थी. बिग बॉस के घर में एक बार फिर से हलचल मचाने के बाद उर्फी ने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट भी सोशल मीडिया पर बताए थे. बता दें, उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का हिस्सा रह चुकी हैं. हालांकि अतरंगी फैशन क्वीन पहले ही हफ्ते में एविक्ट हो गई थीं
NEWS SOURCE : zeenews
