
Seema Haider Chandrayaan 3 landing celebration: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने नोएडा के रबुपुरा स्थित अपने पति सचिन मीणा के घर पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. इस दौरान सीमा हैदर ने भारत माता की जय और जय-जय श्री राम के नारे भी लगाए. सीमा ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का सपना पूरा हो गया. भारत की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर खुशियां मनाती हुई सीमा हैदर की तस्वीरें और वीडियो सब वायरल हो रहे हैं.
खुशी से झूम उठी सीमा हैदर-तिरंगे को लेकर तोड़ा व्रत
सीमा हैदर ने कैसे की पूजा?
इससे पहले सीमा हैदर का जो वीडियो वायरल हो रहा था उसमें वो यह कहती दिख रहीं थी कि- ‘मेरा श्री राधे कृष्ण पर बड़ा विश्वास है. हे प्रभु. हे भगवान, हे प्रभु सीताराम, हे सभी देवी-देवता हमारे भारत देश का चंद्रयान सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए.’
गौरतलब है कि पबजी गेम खेलते-खेलते सीमा-सचिन में प्यार हुआ. बात निकली तो दूर तक गई. आगे दूरियां मिट गईं तो वो सीमा लांघ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं. फिलहाल वो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रह रही हैं. सीमा पर भारत सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. जांच एजेंसियों ने अभी किसी को कोई क्लीन चिट नहीं दी है. ऐसे में हिंदुस्तान की हर खुशी में बढ़चढ़कर शामिल होने वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी में आगे क्या होगा?
NEWS SOURCE : zeenews
