Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » चौंका देगा ये मामला, बेटी ने की भाई की डिमांड, माता-पिता ने कर लिया नवजात का अपहरण

चौंका देगा ये मामला, बेटी ने की भाई की डिमांड, माता-पिता ने कर लिया नवजात का अपहरण

faridabadnews24By faridabadnews24August 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi News: दिल्ली में एक महीने के शिशु का अपहरण करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक दंपति की बेटी ने आगामी रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर राखी बांधने के लिए एक भाई की मांग की थी, जिसके बाद दंपति ने इस अपहरण को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर में रहने वाले संजय गुप्ता (41) और अनीता गुप्ता (36) के 17 वर्षीय बेटे की पिछले साल मौत हो गई थी. पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह 4.34 बजे एक दिव्यांग महिला के शिशु के अपहरण की सूचना मिली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छत्ता रेल चौक इलाके में फुटपाथ पर रहने वाले शिकायतकर्ता दंपति ने आरोप लगाया कि जब वे तड़के करीब तीन बजे उठे तो उन्हें पता चला कि उनका बच्चा गायब है और उन्हें संदेह है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है.

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उन्हें बाइक सवार दो लोग इलाके में घूमते दिखे. पुलिस अधिकारी के मुताबिक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गयी और लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल तक उनका पीछा किया गया. इसके बाद, पुलिस ने सभी विवरणों का विश्लेषण किया और पाया कि कथित मोटरसाइकिल बाइक संजय के नाम पर पंजीकृत थी. उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के मुताबिक पुलिस की टीम टैगोर गार्डन के रघुबीर नगर में सी-ब्लॉक गई जहां उन्हें आरोपी दंपति और अपहृत बच्चा मिला.

पुलिस उपायुक्त के अनुसार संजय और अनीता ने खुलासा किया कि उनके किशोर बेटे की पिछले साल 17 अगस्त को छत से गिरने के बाद मौत हो गई थी और उनकी 15 वर्षीय बेटी आगामी रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए एक भाई की मांग कर रही थी. इसलिए, उन्होंने एक लड़के का अपहरण करने का फैसला किया. दंपति ने छत्ता रेल चौक के पास इस शिशु को अपनी मां से कुछ दूरी पर सोते हुए पाया और अपने बेटे की तरह उसकी देखभाल करने के लिए उसका अपहरण कर लिया. पुलिस ने कहा पेशे से टैटू कलाकार संजय इससे पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा था. उन्होंने बताया कि अनीता एक मेहंदी कलाकार है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

daughter demands brother faridabadnews faridabadnews24 parents kidnap newborn This case will surprise you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.