
हर रोज हमें सोशल मीडिया पर अजीब कारनामों के वीडियो मिलते ही रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर हंसी आ जाती है तो कुछ हमें ही हैरान कर देते हैं। आजकल कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि इस भाई को इतनी जल्दी क्यों है? दरअसल वायरल वीडियो में एक ऑटो वाले ने अपने ऑटो को ट्रैफिक से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर लेकर चला गया। अब इसका ये वीडियो सोशल मीडिाय पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर लेकर जाने के लिए उसकी सीढ़ियों पर ऑटो को चढ़ा देता है। जब शख्स थोड़ा आगे चला जाता है तब एक दूसरा शख्स जो ऑटो के पीछे भाग रहा होता है, उसमें बैठ जाता है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि दिल्ली के हमदर्द नगर इलाके में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक ऑटोरिक्शा चालक ने भीड़भाड़ वाले फुट-ओवर ब्रिज पर अपना ऑटो चलाया। पुलिस ने मामले में ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी बात रखी है। एक यूजर ने लिखा- ये ड्राइवर सीधे साउथ की फिल्मों से आया है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि- धूम 3 का डिलीट किया हुआ सीन है।
यहां देखे वायरल वीडियो
NEWS SOURCE : indiatv
