
Haryana News : हरियाणा के पलवल जिले में एक रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। 16 साल की एक नाबालिगा को उसके मामा के लडक़े के हवश का शिकार बना डाला। दुष्कर्म के बाद किशोरी जब गर्भवती हो गई और उसकी मां ने पेट बढऩे का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह मिट्टी खाती है, इस कारण पेट बढ़ गया होगा लेकिन जब पेट में दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचे तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। गर्भवती किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। नाबालिग किशोरी द्वारा बच्ची के जन्म दिए जाने की सूचना के बाद महिला पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज कर किए। पुलिस ने आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, शहर थाना क्षेत्र एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग (16 वर्षीय) ने दिए बयान में कहा कि उसके मामा का लड़का उसके घर आया था। उसने उसे घर पर अकेली देखकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसके साथ कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया गया। उसने यह बात घर में किसी को नहीं बताई, क्योंकि उसे डर था कि सभी उसे ही गलत समझेंगे। लड़की ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। उसकी मम्मी ने जब कई बार उसका पेट बढ़ने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह मिट्टी खाती है, उससे पेट बढ़ रहा होगा। 7 सितंबर को शाम के समय उसे पेट में दर्द हुआ। 8 सितंबर को उसके मम्मी-पापा उसे दिखाने के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में रेप पीड़िता नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया।
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने मामा के बेटे के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती। पुलिस जांच अधिकारी एसआई रेशमा ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज करने के बाद साबित हो गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, जिससे वह गर्भवती हुई और बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने अपराध किया है, जिसके खिलाफ पुलिस जांच अधिकारी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 450 व 6 पोक्सो एक्ट 2021 होना पाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
NEWS SOURCE : chopaltv
