Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो कॉल पर हुई दोनों की बात, लॉरेंस बिश्नोई और मोनू मानेसर के कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: Nasir-Junaid Murder Case

वीडियो कॉल पर हुई दोनों की बात, लॉरेंस बिश्नोई और मोनू मानेसर के कनेक्शन पर बड़ा खुलासा: Nasir-Junaid Murder Case

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lawrence Bishnoi-Monu Manesar Connection: नासिर-जुनैद हत्याकांड (Nasir-Junaid Murder Case) पर बड़ा खुलासा हुआ है. नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर (Monu Manesar) और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के बीच का कनेक्शन सामने आया है. बता दें कि मोनू मानेसर और लॉरेंस बिश्नोई की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो मे मोनू मानेसर और लॉरेन्स बिश्नोई बातचीत करते नजर आ रहें हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस अब इसका पता लगाएगी कि मोनू मानेसर और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच संबंध कैसे हैं और उन्होंने क्या बातचीत की थी.

मोनू और बिश्नोई का वीडियो आया सामने

जान लें कि वायरल वीडियो में लाल टी शर्ट में कुख्यात गैंस्टर लॉरेंस बिश्नोई दिख रहा है, जो इन दिनों जेल में बंद है. वीडियो में दिख रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई फोन पर किसी से बात कर रहा है. लेकिन ध्यान से देखें तो पता चलता है कि इस वीडियो कॉल में लॉरेंस बिश्नोई के साथ कोई और नहीं बल्कि नासिर-जुनैद हत्याकांड का आरोपी मोनू मानेसर है. हालांकि ज़ी मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

भरतपुर जेल में बंद है मोनू मानेसर

बता दें कि मोनू मानेसर वही है जिसे नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोप में फिलहाल भरतपुर जेल में बंद किया गया है. वीडियो में मोनू मानेसर कार में बैठा दिखाई दे रहा है. उसके साथ भी एक युवक और शख्स कार में बैठा है. कुछ दिन पहले मोनू मानेसर को पुलिस ने मानेसर के आईएमटी-1 से पकड़ा था. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान पुलिस मोनू को अपने साथ ले गई. पुलिस ने मोनू मानेसर के फेसबुक पेज पर डाली गई एक भड़काऊ पोस्ट को आधार बनाया था.

मोनू और बिश्नोई के बीच क्या हुई बात?

हालांकि, मोनू का वीडियो कितने दिन पुराना है यह जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी साफ नहीं है कि आखिर दोनों के बीच में क्या बात हो रही है. अभी तक पुलिस ने भी इस मामले में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन वीडियो को देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो गिरफ्तारी से पहले का है. बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से जेल में बंद है. वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है.

NEWS SOURCE : zeenews

big revelation on the connection of Lawrence Bishnoi and Monu Manesar: Nasir-Junaid Murder Case Both talked on video call faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.