Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस अधिकारी शर्मसार, दागी सब-इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, खंभे से बांधकर क्यों हुई ‘नंगे’ दरोगा की कुटाई?

पुलिस अधिकारी शर्मसार, दागी सब-इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, खंभे से बांधकर क्यों हुई ‘नंगे’ दरोगा की कुटाई?

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sub Inspector suspended for molesting a girl: पुलिस को जनता की रक्षक माना जाता है. जब भी आम लोगों पर कोई संकट आता तो वे इंसाफ के लिए पुलिस को याद करते हैं. लेकिन यूपी पुलिस में तैनात एक दरोगा ने खाकी वर्दी की मर्यादा को तार-तार कर दिया. वह वर्दी का रौब दिखाकर न केवल 16 साल की एक लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा बल्कि बात न मानने पर उसके पिता को जेल भेज देने की धमकी भी देने लगा. एक रात वह जबरदस्ती के इरादे से लड़की के घर पहुंचा तो भनक लगने पर आसपास के लोगों ने उसे घेरकर खंभे से बांध दिया. इसके बाद ढंग से उसकी पिटाई की गई. मामले का पता चलने पर पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है.

आगरा जिले का है मामला

पुलिस के मुताबिक यह मामला आगरा जिले (Agra SI Viral News) का है. आरोप है कि दरोगा संदीप कुमार खाकी वर्दी की धौंस दिखाकर एक 16 साल की लड़की को परेशान कर रहा था. हवस पूरी करने के लिए वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था. बात न मानने पर वह लड़की के पिता को जेल भेज देने की धमकी देता था, जिसके बाद लड़की चुप हो जाती थी.
 
गांव वालों ने बांधकर जमकर कूटा

लेकिन गांव वालों को दरोगा की हरकतों पर शक हो गया. एक रात जब गांव वालों को पता चला कि शराब के नशे में धुत्त दरोगा (Agra SI Viral News) संदीप कुमार लड़की को परेशान कर रहा है तो उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया. साथ ही उसकी वर्दी भी उतार दी. इसके बाद दरोगा की जमकर पिटाई की गई. अपने दरोगा के बंधक बनने और पिटने की खबर जब आगरा पुलिस को लगी तो एसीपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची फोर्स ने उसे छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती करवाया.

एक महीने से कर रहा था परेशान

पीड़िता लड़की ने एक वीडियो में अपनी आपबीती बताई है. लड़की के मुताबिक दरोगा (Agra SI Viral News) संदीप कुमार पिछले एक महीने से उसे लगातार परेशान कर रहा था. वह उसे धमकी देता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह फर्जी केस बनाकर उसके पिता को जेल भेज देगा. इस डर से वह उसके उत्पीड़न के सामने मुंह नहीं खोल पा रही थी. उसके डर का फायदा उठाकर वह अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था. रात में वह धमकी देकर उससे जबरदस्ती भी करता था.

दरोगा सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू 

घटना का पता चलने के बाद आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदिर सिंह ने दरोगा संदीप कुमार (Agra SI Viral News) की करतूत पर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने दरोगा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. वहीं पीड़िता लड़की ने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की मांग की है.

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Oficial de policía avergonzado subinspector corrupto suspendido
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.