Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नाबालिग ने वीडियो देखकर डायल 112 को दी सूचना, मची खलबली, “21 तारीख को राम मंदिर बम से उड़ा दिया जाएगा..”

नाबालिग ने वीडियो देखकर डायल 112 को दी सूचना, मची खलबली, “21 तारीख को राम मंदिर बम से उड़ा दिया जाएगा..”

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लखनऊ: राम मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना मिलने पर पूरे उत्तर प्रदेश में खलबली-सी मच गई है। सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और कॉल करने वाले का पता करने में जुट गई। जांच में पता चला कि कॉल एक नाबालिग लड़के ने की थी, जिसके बाद पुलिस लड़के के पास पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले आई और पूछताछ में जुट गई है। बीते मंगलवार को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर एक कॉल आया, जिसमें अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़के ने पुलिस को ये सूचना एक Youtube वीडियो देखकर दी है। इसके बाद से ही पूरे यूपी में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई।

डायल-112 पर आया फोन

फतेहगंज पूर्वी पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम डायल-112 पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसे सूचना प्राप्त हुई है कि 21 सितंबर को अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने जब इस संबंध में और अधिक पूछने की कोशिश की तो कॉलर ने फोन काट दिया, जिसके बाद पूरे प्रदेश में गहमागहमी बढ़ गई। सूचना मिलते ही डायल-112 के लखनऊ से निगरानी के चलते शासन स्तर के अफसर भी अलर्ट हो गए। फिर तुरंत बरेली में अफसरों को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और फिर बरेली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मामले में फौरन जांच शुरू की और सर्विलांस के साथ अपनी एसओजी टीम भी लगा दी।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की बात

पुलिस के मुताबिक , ये कॉल बरेली से किया गया था। कॉलर से पहुंचे फोन के बाद फिर पुलिस ने अयोध्या में स्पेशल अलर्ट के साथ बरेली में फोन करने वाले की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच शुरू कि और जांच में पाया कि फोन करने वाला फतेहगंज पूर्वी के इटौरिया गांव का है, जिसके बाद पुलिस संबंधित पते पर पहुंची तो फोन करने वाले की पहचान एक किशोर (नाबालिग) के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 8वीं कक्षा का छात्र है। नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखी, जिसमें 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही गई है, जिसके बाद नाबालिग ने डायल-112 को फोन करके इसकी सूचना दी है।

पुलिस किशोर से पूछताछ में जुटी

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फोन एक किशोर ने किया था। किशोर के पिता मजदूरी करते हैं। किशोर को पुलिस अपने साथ थाने लेकर आई है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि दोस्तों के साथ यूट्यूब पर वह एक वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसे एक वीडियो मिला, जिसमें कहा जा रहा था कि 21 सितंबर को राम मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। तो इस पर किशोर ने सोचा कि पुलिस को सूचना दे दूं और फोन कर दिया। बहरहाल, पुलिस किशोर से इस मामले में अधिक जानकारी के लिए पूछताछ में जुटी है।

NEWS SOURCE : indiatv

"Ram temple will be bombed on 21st." faridabadnews faridabadnews24 The minor informed dial 112 after watching the video; There was an uproar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.