Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले पकड़वाए हाथ पैर, फिर खूब मारे डंडे, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा

पहले पकड़वाए हाथ पैर, फिर खूब मारे डंडे, स्कूल के प्रिंसिपल ने छात्र को बेरहमी से पीटा

faridabadnews24By faridabadnews24September 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाब के लुधियाना में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जाति विशेष के छात्र की एक प्राइवेट स्कूल में जमकर पिटाई की गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के हाथ-पैर पकड़कर दो छात्र खड़े हैं और वहां खड़ा प्रिंसिपल बच्चे के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे मारे जा रहा है। इस दौरान वहां खड़े दोनों छात्र बच्चे के हाथ-पैर को जोर से पकड़े होते हैं। मार खा रहा छात्र इस दौरान तड़पता और रोता रहता है, बावजूद शिक्षक उसे मारता रहता है।

प्रिंसिपल ने की बच्चे की पिटाई

दरअसल बच्चे पर यह आरोप था कि उसने अपने साथी छात्र को पेंसिल मार दी थी। इसके बाद बच्चे के साथ 2 दिन तक ये बर्बरता स्कूल प्रिंसिपल द्वारा की गई। स्कूल के साथी छात्रों ने ही बच्चे के पैर पकड़ लिए और प्रिंसिपल ने इस दौरान बच्चे को खूब पीटा। बच्चे की मां ने जब बच्चे के हाथों और पैरों पर निशान देखा तो उन्हें शक हुआ और स्कूल के किसी स्टाफ ने ही बच्चे के साथ लगातार हो रही बर्बरता का वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग दंग है। आखिर स्कूल का ऐसा नजारा किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है।

वायरल हुआ पिटाई का वीडियो

बता दें कि जब बच्चे की मां को इस बात की भनक लगी कि उसके बच्चे के साथ स्कूल में बर्बरता की गई है। तब बच्चे की मां ने मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल श्रीभगवान का कहना है कि बच्चे ने एक अन्य बच्चे को पेंसिल मारी थी। उस बच्चे के परिजन उनके पास शिकायत लेकर आए थे। छात्र को कई बार समझाया गया कि वह इस तरह की शरारत न करे। प्रिंसिपल ने कहा कि यदि किसी बच्चे के नाजुक स्थान पर पेंसिल लग जाती तो मामला बिगड़ सकता था। प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चे के परिजन पहले भी कई बार बोल चुके हैं कि वह बच्चा तंबाकू का सेवन करता है। परिजनों ने कहा था, ‘बच्चे की इस आदत को छुड़ाए, इसके लिए यदि पिटाई करनी पड़ी तो वो भी कर सकते हैं।’

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 First they held hands and legs the school principal beat the student mercilessly. then they beat them with sticks
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.