
इंडोनेशिया में एक मुस्लिम महिला को टिकटॉक पर शेयर किए गए वीडियो के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को ईशनिंदा कानून के तहत दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वीडियो में महिला बाली के एक द्वीप पर सुअर का मांस (पोर्क) खाते दिख रही है। वह पोर्क खाने के दौरान एक इस्लामी प्रार्थना पढ़ते हुए दिख रही है। सोशल मीडिया पर लीना मुखर्जी के नाम से मशहूर लीना लुत्फियावती पर मंगलवार को सुमात्रा द्वीप के पालेमबांग जिला अदालत में मुकदमा चलाया गया। अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि 33 वर्षीय व्यक्ति को “धार्मिक व्यक्तियों और विशिष्ट समूहों के खिलाफ नफरत भड़काने के उद्देश्य से जानकारी फैलाने” का दोषी पाया गया था।
बता दें कि इस्लाम में पोर्क यानी सुअर का मांस वर्जित है। इस कारण अधिकांश इंडोनेशियाई मुसलमान इसे नहीं खाते हैं। आरोपी लीना लुत्फियावती खुद को मुस्लिम बताती हैं। उनके सोशल मीडिया पर कुल मिलाकर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। लाइफस्टाइल और फूड ब्लॉगर लीना लुत्फियावती ने मार्च में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें खाने के मेज पर रखे सूअर के मांस को खाने से पहले उन्होंने इस्लामी प्रार्थना बिस्मिल्लाह का उच्चारण किया था।
