Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब दोनों को उम्रकैद, पत्नी और चचेरे देवर में चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति की कर दी हत्या

अब दोनों को उम्रकैद, पत्नी और चचेरे देवर में चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति की कर दी हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Devar Bhabhi Love: हरियाणा के पानीपत में धूपसिंह नगर में 27 अक्तूबर 2020 को प्रेम प्रसंग में पति अनिल की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पत्नी संगीता और प्रेमी चचेरे देवर सचिन को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषियों पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर दोनों को दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

जिला न्यायवादी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि चांदनीबाग थाना पुलिस में धूपसिंह नगर निवासी धर्मबीर ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि वह चार भाई हैं, चारों शादीशुदा हैं। उनका एक भाई अनिल (26) फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं।उसके माता-पिता भी अनिल के पास ही रहते हैं। उसका भाई हर रोज की तरह 26 अक्तूबर 2020 को खाना खाकर सोया था। सुबह अनिल की पत्नी संगीता ने बताया कि अनिल कुछ बोल नहीं रहा है। उन्होंने जाकर देखा तो अनिल की सांसें बंद हो चुकीं थीं।

अनिल के गले, चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार का कहना था कि अनिल की पत्नी संगीता और उसके चचेरे भाई सचिन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मिलकर अनिल की हत्या की है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अनिल की गला घोंटकर व मुंह दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पत्नी संगीता और सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने वारदात को कबूल लिया।

पुलिस ने मौके से अनिल के कपड़े, खून की पट्टी और विसरा जांच के लिए लैब भेजे थे। इसके अलावा पुलिस ने संगीता का मोबाइल फोन बरामद किया था, जिससे वह प्रेमी सचिन से लगातार बातचीत करती थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद की थी जिससे गला घोंटा गया था। सभी की एफएसएल रिपोर्ट, मोबाइल फोन से हुई बातचीत और 22 गवाह के आधार पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 husband was murdered Now both of them are given life imprisonment wife and cousin brother-in-law were having an affair
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.