
Doctors Death In Kerala: केरल (Kerala) में कोच्चि (Kochi) के पास गोथुरुथ में एक कार पेरियार नदी (Periyar River) में गिर गई. शनिवार देर रात ये हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कार में सवार दो डॉक्टरों की मौत हो गई. डॉक्टर अद्वैत और डॉक्टर अजमल के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत थे. शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे ये दुर्घटना हुई. उन दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इन डॉक्टरों के साथ सफर कर रहे 3 अन्य लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.
कैसे हो गया ये हादसा?
कैसी है घायलों की हालत?
हालांकि, लोकल लोग मौके पर उन्हें बचाने के लिए पहुंचे और फायर ब्रिगेड व पुलिस को घटना की जानकारी दी. एक लोकल शख्स ने बताया कि एक महिला सहित 3 लोगों को निकाला गया. गोताखोरों की टीम को डॉक्टरों के शवों को निकालने के काम में लगाया गया. अब घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
मृत डॉक्टरों के घर में मातम
पुलिस ने बताया कि शवों को बरामद करने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मामले की जांच जारी है. जान लें कि हादसे की खबर के बाद से मृत डॉक्टरों के घर में मातम है. एक परिजन ने कहा कि अचानक ये सब कैसे हो गया, हमें इसका कोई अंदाजा नहीं है.
NEWS SOURCE : zeenews
