
फरीदाबाद: डबुआ कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल से गिरकर चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सार्थक के रूप में हुई है। हादसे के दौरान वह गली से गुजर रही अपनी बड़ी बहन को बाय कर रहा था। इस दौरान पांव फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गली में जमीन पर आ गिरा। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की छत से गिरने की तस्वीर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बुधवार को जमकर वायरल हुई।
डबुआ कॉलोनी निवासी बिहारी राम उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित गांव उजावली के रहने वाले हैं। वह डबुआ में मजदूरी करते हैं। साथ ही एक मकान में परिवार समेत किराए पर रहते हैं। उनकी पांच बेटियां, स्नेहा, कविता, रितिका, मोहिनी और चांदनी है। सबसे छोटा बेटा सार्थक था। मंगलवार शाम स्नेहा गली से कहीं जा रही थी। इस दौरान सार्थक घर की दूसरी मंजिल पर खड़ा था।
NEWS SOURCE : livehindustan
