Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मर्डर में जिंदगीभर अब जेल में कटेगी रात , मां ने 6 माह के मासूम बेटे को दी खौफनाक मौत

मर्डर में जिंदगीभर अब जेल में कटेगी रात , मां ने 6 माह के मासूम बेटे को दी खौफनाक मौत

faridabadnews24By faridabadnews24October 10, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। मां ने अपने छह माह के मासूम को खौफनाक मौत की सजा दी। मासूम का शव दो दिन बाद पुलिस ने बरामद किया था। दोषी मां को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई। हरिद्वार के कनखल के सर्वप्रिय विहार में छह माह के मासूम अंशू की हत्या में आखिर उसकी मां को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई। घटना का खुलासा होते ही हर कोई सहम उठा था। मां संगीता बलूनी ने बच्चे के रोने से परेशान होकर हत्या कर दी थी,महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि बीमारी के कारण उसे दूध नहीं हो रहा था। इसलिए अंशू लगातार रोता था। इसी से तंग आकर उसने अंशू को मार डाला था। सिडकुल की नामी ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले दीपक बलूनी का परिवार कनखल के सर्वप्रिय विहार में किराये पर रहता है। दीपक की पत्नी संगीता ने बेटे के अपहरण की झूठी कहानी रची।

उसने कहा था कि, वह डेयरी पर दूध लेने गई थी। इसी बीच किसी ने बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद जब मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाले तो उनमें संगीता काले रंग का बैग गंगा घाट की ओर ले जाते दिखाई दी। इससे पुलिस का संगीता पर शक गहरा गया। पूछताछ में वह बार-बार बयान भी बदल रही थी और छह माह के बच्चे के अपहरण को लेकर एक बार रोई तक नहीं। सख्ती से पूछताछ में संगीता ने हत्या की बात कबूल कर ली।

बच्चे के रोने से तंग आकर मार डाला
दोषी महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीमारी के कारण वह बच्चे को अपना दूध नहीं पिला पा रही थी। इसलिए बच्चा अंशु लगातार रोता था। बच्चे के लगातार रोने से तंग आकर उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को मार डाला।

दो दिन बाद मिला था शव
बच्चे का शव दो दिन बाद बिशनपुर कुंडी के पास गंगा से बरामद हुआ था। पिता दीपक ने बच्चे के शव की शिनाख्त की थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी तीन साल की बेटी को छह माह के बेटे के पास छोड़कर गई थी, पुलिस जांच में यह बात झूठ निकली।

अपहरण की कहानी बनाने के बाद किया था हंगामा
अपहरण की कहानी बनाने के बाद महिला ने कनखल थाने में हंगामा भी किया था, लेकिन दो दिन बाद ही पूरा मामला खुल गया था। आरोपी महिला की झूठी कहानी दो दिन में ही सामने आ गई थी।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 mother gave a horrific death to her 6 month old innocent son. Now she will spend her whole life in jail for murder
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.