
Happy Shardiya Navratri Messages and Quotes 2023: शारदीय नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर 2023, रविवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और नवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि की अपनों को इन चुनिंदा मैसेज से भेजें बधाई:
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ
जय माता दी।
हैप्पी नवरात्रि 2023
माता रानी वरदान ना देना हमें,
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ नवरात्रि 2023
चांद की चांदनी,
बसंत की बहार
फूलों की खुशबू
अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको
नवरात्रि का त्योहार
शुभ नवरात्रि 2023
Video देखकर भड़के लोग, अयोध्या के घाट पर महिला ने किया सेंसुअल डांस
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
Happy Navratri 2023
देवी मां के कदम आपके घर में आएं,
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराए
नवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामनाएं
सुख, शान्ति एवं समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप एवं आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनायें
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें। जय माता दी।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
NEWS SOURCE : livehindustan
