Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक जरुरतमंदो को राशन, मास्क और सेनिटाइजर बांट कर रहे हैं मदद

फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक जरुरतमंदो को राशन, मास्क और सेनिटाइजर बांट कर रहे हैं मदद

faridabadnews24By faridabadnews24May 6, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज बुधवार को अपने सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर विभिन्न कालोनियों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से काफी संख्या में परिवारों को सुखा राशन, मास्क और सेनीटाईजर वितरित किए। पूर्व विधायक आनंद कौशिक और बलजीत कौशिक जबसे कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाऊन हुआ है, तभी से कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन व बना हुआ खाना मुहैया करा रहे है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि आज देश कोरोना महामारी संकट की स्थिति में है। इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं।

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को इस महामारी के दौरान आम जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का दिशा निर्देश दिए हैं।क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉक डाउन से गरीब लोगों का रोजी-रोटी का साधन छिन गया है। अब उनके खाने के भी लाले पड़ रहे हैं, लेकिन सरकार गरीब लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। यही कारण है कि अब लोग भूखे मरने के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा जबसे लॉकडाऊन हुआ है वे अपने स्तर पर गरीब जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं।

 

बलजीत कौशिक ने इस महामारी के दौरान पीड़ित लोगों की सहायता और इलाज करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य जरूरी सेवाओं में जुड़े हुए लोगों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, क्योंकि वे दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन सभी संस्थाओ का भी धन्यवाद किया जो इस महामारी के दौरान लोगों को खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस महामारी में जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में वे सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है क्योकि यह समय राजनीती का नहीं बल्कि जनता को इस महामारी से निजात दिलाने का है। उन्होंने कहाकि की कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है की उन हर जरुरतमंदो तक राशन मुहैया कराए जहां सच में जरुरत है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डॉक्टर सौरभ शर्मा जिला अध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस सेल, एडवोकेट विनोद कौशिक, गौरव वशिष्ठ, अश्विनी कौशिक, सचिन शर्मा, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पम्मी मान, जमुना देवी, बेबी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

faridabadnews24 Former Faridabad MLA Anand Kaushik is distributing rations masks and sanitizers to the needy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.