Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Karwa Chauth 2023: नहीं लगेगी भूख-प्यास, इस बार है पहला करवाचौथ तो बॉडी को पहले से ही कर लें तैयार

Karwa Chauth 2023: नहीं लगेगी भूख-प्यास, इस बार है पहला करवाचौथ तो बॉडी को पहले से ही कर लें तैयार

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

Karwa Chauth 2023: अगर आप भी इस बार पहला करवाचौथ करने जा रही हैं तो आपको ये थोड़ा मुश्किल लग सकता है। खासकर कि तब जब अब तक आपने कभी भी कोई निर्जला व्रत नहीं रखा है तो। दरअसल, करवाचौथ में सुबह से शाम की पूजा और चांद देखने तक बिना पानी और खाने के निर्जला व्रत करना होता है और कई बार ये बेहद मुश्किल सा लगता है। पहली बार होने पर तो आपको एसिडिटी और सिर दर्द की समस्या महसूस हो सकती है। इसके अलावा आपको प्यास भी महसूस हो सकती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से अपनी बॉडी को तैयार कर सकते हैं।

इस बार है पहला करवाचौथ तो बॉडी को पहले से ही कर लें तैयार-Tips For 1st Karwa Chauth

1. 2 से 3 दिन पहले खूब पानी पिएं

पहला करवाचौथ है तो सबसे पहले 2 से 3 दिन पहले से ही खूब पानी पिएं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगी और आपका बॉडी पहले से ही डिटॉक्स होने लगेगा। इससे आपको व्रत के दिन पानी की कमी, सिर दर्द, एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं होगी। तो, करवा चौथ के 2 से 3 पहले ही खाने से ज्यादा पानी पीना शुरू करें और खुद को पूरी तरह से हाइड्रेडेट रखें।

2. 2 से 3 दिन पहले लाइट खाना खाएं

2 से 3 दिन पहले लाइट खाना खाएं। ऐसा इसलिए कि इससे खाना तेजी से पच जाएगा और आपको कोई समस्या भी नहीं होगी। साथ ही लाइट खाना खाने से ये होगा कि आपको एसिडिटी की समस्या ज्यादा परेशान नहीं करेगी।

3. सेवई खाएं

सेवई शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसका दूध शरीर को एनर्जी और प्रोटीन देता है। तो, सेवई फाइबर से भरपूर है जो कि पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं ले बचाता है।

4. नारियल पानी पिएं और खीरा खाएं

नारियल पानी पिएं और खीरा खाएं। ये व्रत में पानी की कमी से बचने का सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा ये पेट को अंदर से हाइड्रेटेड रखता है और व्रत में चक्कर आने और बेचैनी से बचाव में मददगार है। तो, करवा चौथ पर आप बीमार पड़ने से बचने के लिए इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Karwa Chauth 2023: You will not feel hungry or thirsty so prepare your body in advance. this time it is the first Karwa Chauth
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.