Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शराब की होम डिलिवरी करने की तैयारी कर रही Zomato

शराब की होम डिलिवरी करने की तैयारी कर रही Zomato

faridabadnews24By faridabadnews24May 7, 2020No Comments2 Mins Read

फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ऑनलाइन ऑर्डर के द्वारा लोगों के घर-घर तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है. लॉकडाउन के बीच ही देश में शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है. कंपनी इसका फायदा उठाना चाहती है.

क्या है कंपनी का प्रस्ताव

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया है कि कंपनी ने इसके लिए इंटरनेशनल स्पिरिट्स ऐंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) को प्रस्ताव दिया है. लॉकडाउन की वजह से कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार काफी गिर गया है, इसलिए वह इस नए कारोबार में उतरकर अपना अस्तित्व बचाए रखना चाहती है.गौरतलब है कि हाल में जोमैटो ने ग्रॉसरी की डिलिवरी भी शुरू की है.

खुल गई हैं शराब की दुकानें

देश में लॉकडाउन का पहला चरण 25 मार्च को लागू किया गया था जिसके बाद शराब कारोबार पूरी तरह से बंद रहा. लेकिन राज्य सरकारें राजस्व की तंगी की वजह से इस बात के लिए दाबव बना रही थीं कि शराब का कारोबार खोला जाए. इसकी वजह से केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के तीसरे चरण में 4 मई को शराब का कारोबार खोल दिया. शराब कारोबार खुलते ही देश में जगह-जगह इसकी दुकानों पर भारी भीड़ और लंबी लाइन की खबरें आने लगीं.

लेकिन कानूनन तो रोक है!

गौर करने की बात यह है कि भारत में अभी शराब की होम डिलिवरी की इजाजत नहीं है. इसके लिए कंपनियां दबाव बना रही हैं कि सरकार इसकी छूट दे. ISWAI इसके लिए जमकर लॉबीइंग कर रही है. अगर यह छूट मिलती है तो जोमैटो शराब की होम डिलिवरी शुरू कर सकती है.

कई राज्य सरकारों ने तो शराब पर टैक्स बढ़ा दिया है. दिल्ली सरकार ने शराब पर 70 फीसदी की विशेष कोरोना फीस लगा दी है. रॉयटर्स को जोमैटो द्वारा भेजी गई पेशकश के दस्तावेज मिले हैं जिसमें जौमैटो फूड डिलिवरी डिवीजन के सीईओ मोहित गुप्ता ने लिखा है, ‘हमें लगता है कि टेक्नोलॉजी आधारित होम डिलिवरी सोल्युशन से एल्कोहल की खपत को और बढ़ाया जा सकता है.’

faridabadnews24 Zomato is preparing to do alcohol home delivery
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.