Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसे खुद कर सकते हैं शिकायत, हरियाणा में अब चोरी हुआ फोन ऑटोमैटिक होगा बंद

ऐसे खुद कर सकते हैं शिकायत, हरियाणा में अब चोरी हुआ फोन ऑटोमैटिक होगा बंद

faridabadnews24By faridabadnews24November 15, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : Google

अगर आपका फ़ोन गुम या चोरी हो गया है और आपको चिंता हो रही है तो डरने की ज़रूरत नहीं है।  भारत सरकार ने ने फ़ोन की चोरी की रिपोर्ट के लिए CEIR Portal वेब पोर्टल ceir.gov.in लॉन्च किया है। प्रदेश के साइबर सेल व सीसीटीएनएस अधिकारीयों के लिए स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय पर भारतीय दूरसंचार अधिकारीयों द्वारा एक दिन की वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया। केंद्र सरकार की उपकरण पहचान रजिस्टर यानी की सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पर मोबाइल चोरी या गुम होने संबंधी शिकायत किस प्रकार दर्ज करवाई जा सकती है व जांच संस्था किस प्रकार इस पोर्टल का उपयोग कर सकती है, संबंधित जानकारी ट्रेनिंग सेशन में बताई गई।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि आप अपने मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करा सकते हैं ताकि फ़ोन से आपका डेटा और निजी जानकारी का कोई गलत फायदा ना उठा ले। इसके अलावा, इस पोर्टल पर आम आदमी भी घर बैठकर ही अपनी शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज कर सकता है और अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकता है। नकली मोबाइल फोन के बाजार पर लगाम लगाने और मोबाइल फोन चोरी को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से, उपभोक्ता हित की रक्षा करना और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जांच एजेंसियों को सुविधा प्रदान करना, इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है।

 

हर जिले में बनाएंगे “CEIR डेस्क”
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की साइबर नोडल एजेंसी स्टेट क्राइम ब्रांच ने गत बुधवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, आईपीएस, क्राइम की अध्यक्षता में पंचकूला मुख्यालय पर CEIR पोर्टल पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया था।

कैसे करें CEIR पोर्टल पर चोरी हुए फोन की शिकायत
CEIR Portal सभी नेटवर्क ऑपरेटरों के लिए ब्लैक लिस्टेड मोबाइल फ़ोन के डेटा को साझा करने के लिए एक केंद्रीय प्रणाली के रूप में कार्य करता है ताकि एक नेटवर्क में ब्लैकलिस्ट किए गए डिवाइस अन्य नेटवर्क पर काम न करें, भले ही डिवाइस में सिम कार्ड बदल गया हो। अगर फोन चोरी हो गया है और अब आप उसे खोजना चाहते हैं या फिर उसे IMEI के माध्यम से ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप पोर्टल पर रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं।

 

 

1. सबसे पहले जिस व्यक्ति का मोबाइल फोन खोया या चोरी हुआ होगा, उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करानी होगी।
2. अपने दूरसंचार सेवा प्रदाता से खोए हुए नंबर के लिए डुप्लीकेट सिम कार्ड प्राप्त करें।
3. CEIR शिकायत ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म पर जाने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। https://ceir.gov.in/Request/CeirUserBlockRequestDirect.jsp
4. पोर्टल पर मोबाइल नंबर/आईएमईआई नंबर भरकर सूचना को सबमिट करें।
5. स्वयं से कांटेक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर व पता दर्ज करें।
6. इससे भविष्य में किसी भी मोबाइल नेटवर्क तक पहुंचने के लिए हैंडसेट अवरुद्ध हो जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आपको पोर्टल का उपयोग नहीं आता है तो जल्द ही मोबाइल से संबंधित शिकायतों के लिए CEIR डेस्क बनाई जाएगी जहाँ पुलिस, आम जनता की शिकायत का समाधान करेगी। डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी खुद ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेंगे और फ़ोन मिलने पर फ़ोन के मालिक को सूचित करेंगे और आगामी कार्रवाई करेंगे।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 now in Haryana the stolen phone will be switched off automatically. You can complain like this yourself
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.