Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दाऊद इब्राहिम गैंग से कनेक्शन, PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दाऊद इब्राहिम गैंग से कनेक्शन, PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरे कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े होने का दावा कर रहा है। आरोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी थी। अरेस्ट होने के बाद उसने दावा किया कि दाऊद गिरोह ने उसे पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के मर्डर की साजिश रचने का निर्देश दिया था। पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले इस शख्स ने मुंबई के जेजे अस्पताल को भी निशाना बनाने की बात कही थी। इसके खिलाफ IPC की धारा 505 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है, जो विभिन्न धार्मिक, नस्लीय, भाषाई, क्षेत्रीय समूहों या जातियों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले बयानों से संबंधित है।

बीते अक्टूबर में मुंबई पुलिस को धमकी भरा मेल आया था जिसे भेजने वाले ने भारत सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसमें कहा गया कि अगर यह रकम नहीं मिली तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अहमदाबाद में उनके नाम पर बने स्टेडियम को उड़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को रिहा करने की भी मांग रखी गई थी। ईमेल में कहा गया कि आतंकवादी समूह ने हमलों को अंजाम देने के लिए पहले से ही लोगों को तैनात कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा मेल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मिला, जो यूरोप से भेजा गया था। इसे लेकर मुंबई पुलिस को अलर्ट किया गया।

केरल पुलिस ने भी एक व्यक्ति को किया था गिरफ्तार 
इससे पहले अगस्त में केरल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसने राज्य की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी थी। इसे लेकर उसने एक पत्र भी लिखा था। हालांकि, बाद में जांच से यह पता चला कि उसने अपने दोस्त और पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसा किया था। दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने भगोड़े अपराधी छोटा शकील के सहयोगी रियाज भाटी के खिलाफ दर्ज जबरन वसूली मामले में जेल से गवाह को धमकाने के आरोप में FIR दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाटी जबरन वसूली के मामले में मुंबई की एक जेल में बंद है, जिसमें शकील का रिश्तेदार सलीम फ्रूट और पांच अन्य भी आरोपी हैं।

NEWS SOURCE : livehindustan

accused arrested Connection with Dawood Ibrahim gang faridabadnews faridabadnews24 threat to kill PM Modi and CM Yogi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

Temple Donations: जानिए कहां रखा जाता है इस खजाने का पूरा रिकॉर्ड, मंदिरों में हर दिन आने वाले करोड़ों का चढ़ावा आखिर कहां जाता है?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.