
Parineeti Chopra gained 15 kgs for Chamkila: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ है. इस फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा खुलासा किया है. परिणीति चोपड़ा ने बताया कि फिल्म ‘चमकीला’ के लिए कैसे उन्हें 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था और अब इसे कम करना कितना मुश्किल है. परिणीति ने दिखाया कि अपने वजन को कम करने के लिए वह कितनी ज्यादा मेहनत कर रही हैं.
परिणीति चोपड़ा ने जिम में पसीना बहाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन दिया, ”मैंने पिछले साल 6 महीने रहमान सर के स्टूडियो में गाने में बिताए, फिर घर आकर ‘चमकीला’ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए जितना संभव हो, उतना जंक खाया.!”
वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही परिणीति चोपड़ा
उन्होंने आगे लिखा, ”संगीत और खाना. यही मेरा रूटीन था. अब जब फिल्म बन चुकी है तो कहानी उलट है. मुझे स्टूडियो की याद आती है और मैं फिर से पहले जैसा दिखने की कोशिश में जिम में काम करती हूं। और अमरजोत जी की तरह नहीं! यह कठिन रहा है, लेकिन आपके लिए कुछ भी इम्तियाज सर! और यह भूमिका. अभी कई इंच और जाना है.”
परिणीति की मां ने कमेंट से बढ़ाया बेटी का हौसला
परिणीति चोपड़ा की मां रीमा चोपड़ा ने बेटी परिणीति का हौसला बढ़ाने के लिए एक प्यार सा कमेंट लिखा. उन्होंने लिखा, ”आपके समर्पण और दृढ़ता पर बहुत गर्व है!! जीवन और करियर का हर चरण महत्वपूर्ण है और इससे आपको उसी तरह निपटना चाहिए जैसे आप करते हैं! धैर्य, दृढ़ संकल्प और संतुलन. तुम पर गर्व है.”
पंजाबी फोक सिंगर की कहानी है चमकीला
‘चमकीला’ सबसे मशहूर पंजाबी लोक गायकों में से एक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित फिल्म है. इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म का संगीत एआर रहमान का है.
NEWS SOURCE : zeenews
