
गुरुग्राम: स्पा सेंटर की आड़ में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। डीएलएफ फेज-एक पुलिस थाने में केस दिया। पूछताछ के बाद को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि डीएलएफ कुतुब प्लाजा मार्केट में बने दो स्पा सेंटर यूनिक स्पा और लोटस स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची और बोगस ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा गया।
बीपीएल ही नहीं इन परिवारों को भी मिलेगा पक्का मकान, हरियाणा में गरीबों को मिलेंगे घर
पुलिसकर्मी ने जब मामले की पड़ताल की तो सूचना सही पाई गई जिसके बाद टीम को इशारा कर दिया गया। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर यहां मौजूद स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर, सहित ग्राहकों को काबू किया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि चक्करपुर के रहने वाले मेहर मिस्त्री उर्फ प्रीतम और सुजीत द्वारा यह स्पा सेंटर चलाए जा रहे थे। यहां से महिला को भी काबू किया। जिनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि मामले की जांच के दौरान और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है।
NEWS SOURCE : livehindustan
