
Haryana News: हरियाणा के सिरसा में एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने शहर के बरनाला रोड पर एक स्पा सेंटर में मंगलवार देर रात पुलिस ने रेड की। इस दौरान 5 लड़के व 3 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने पांचों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।जहां पर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बरनाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चल रहा थआ। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी कर दी।
डीएसपी जगत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में जाकर देखा तो पांच लड़के व तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। डीएसपी जगत सिंह का कहना है कि पुलिस अभी इस मामले में पूछताछ कर रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। केंद्र संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
NEWS SOURCE : chopaltv
