Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अजब मेडिकल केस की गजब कहानी, 51 साल की महिला को 16 महीने में 5 बार आया हार्ट अटैक: Heart Attack

अजब मेडिकल केस की गजब कहानी, 51 साल की महिला को 16 महीने में 5 बार आया हार्ट अटैक: Heart Attack

faridabadnews24By faridabadnews24December 7, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Women Survives 5 Heart Attacks in 16 Months: किसी के इंसान के लिए एक हार्ट अटैक आना भी खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन जरा सोचिए कि अगर किसी इंसान को जिंदगी में कई बार दिल का दौरा पड़े तो उस पर क्या बीतेगी. ऐसा एक वाक्या पेश आया मुंबई में जहां मुलुंड इलाके में रहने वाली 51 साल की महिला पिछले 16 महीने में 5 बार हार्ट अटैक आया. टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक उसे 5 स्टेंट लगाए गए. 6 बार एंजियोप्लाटी हुई और एक बार बाईपास सर्जरी की गई.

चलती ट्रेन में आया था हार्ट अटैक

रेखा (बदला हुआ नाम) ने 1 और 2 दिसंबर को कैथेटराइजेशन लैब विजिट किया, उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ ये जानना चाहती थी कि मेरे साथ क्या दिक्कत, क्या 3 महीने बाद मेरे दिल में नया ब्लॉकेज हो गया है.” उन्हें पहली बार दिल का दौरा सितंबर 2022 में जयपुर से बोरिवली लौटते समय एक ट्रेन में पड़ा था जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अहमदाबाद के एक सार्वजनिक अस्पताल में ले जाया गया था.

रेखा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘हमने मुंबई में एंडियोप्लास्टी कराना सही समझा.’ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हसमुख रावत के मुताबिक, ‘रेखा का हार्ट प्रॉब्लम ट्रिगर करना हमारे लिए अभी भी एक रहस्य है.’ कई डॉक्टरों और विशेषज्ञों का मानना है कि वास्कुलिटिस जैसी ऑटो-इम्यून बीमारी जिसमें ब्लड वेसेल्स में सूजन और नैरोनेस आ जाती है, इसका कारण हो सकता है, लेकिन टेस्ट के रिजल्ट ने अब तक कुछ भी साफ तौर से नहीं दिखाया है. हर कुछ महीनों में, रेखा में दिल के दौरे के लक्षण वापस आ जाते हैं, जैसे छाती में तेज दर्द, डकार और बेचैनी.

रेखा ने बताया कि उसे इस साल फरवरी, मई, जुलाई और नवंबर में भी हार्च अटैक आया था, रेखा को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी अन्य कोरोनिक डिजीज हैं. सितंबर 2022 में उनका वजन 107 किलोग था, और तब से उन्होंने 30 किलोग्राम से अधिक वजन कम किया है। उसे ‘पीसीएसके 9 इनहिबिटर’ के इंजेक्शन दिए गए हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली एक अपेक्षाकृत नई दवा है जिसने उसके स्तर को कम रखा है, और उसका शुगर भी कंट्रोल में है, लेकिन दिल का दौरा जारी है.

रेयर केस है ये
डॉ. हसमुख रावत ने कहा कि हार्ट पेशेंट को एक ही जगह पर ब्लॉकेज होना आम बात है, लेकिन रेखा को अलग-अलग जगहों पर ब्लॉकेज डेवलप हुआ है. उन्होंने कहा, ‘रेखा को पहला अटैक 90 फीसदी ब्लॉकेज की वजह से हुआ, जो लेफ्ट एंटेरियर डिसेंडिंग आर्टरी में नजर आया था. अगली बार 99 फीसदी ब्लॉकेट राइट कोरोनरी आर्टरी में आया था.’

रेखा को एक बार मेन आर्टरीज के ट्राइफरकेशन पर एक जटिल घाव विकसित हुए थे. चूंकि उनकी फीमोरल आर्टरी में तब तक कई पंचर हो चुके थे, इसलिए डॉ. रावत को अपने हाथ (लेफ्ट रेडियल आर्टरी) के जरिए से इस मुश्किल काम का निपटारा किया. रेखा ने कहा, ‘डॉक्टरों ने मुझे स्टेरॉयड और दवाओं का एक नए सेट देना शुरू किया है जो उम्मीद है कि मदद करेगा’

लकी रही ये महिला
मेडिकल की भाषा में कहें तो, रेखा खुशकिस्मत रही हैं क्योंकि उनके दिल के दौरे एनएसटीईएमआई या नॉन-एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इंफार्कशन रहे हैं, जो तब होते हैं जब दिल की ऑक्सीजन की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है. डॉ. रावत ने कहा, ‘एसटीईएमआई हार्ट अटैक्स तुलनात्मक रूप से खतरनाक होते हैं. कुल मिलाकर 8 प्रक्रियाओं के बावजूद, उसके दिल का इजेक्शन अंश 45% है जो अच्छा है.’

NEWS SOURCE : zeenews

 

51 year old woman had heart attack 5 times in 16 months: Heart Attack Amazing story of a strange medical case faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

SP ने SHO को कर दिया सस्पेंड, UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो

October 22, 2026

पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता, श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.