Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो हुआ वायरल, बाल-बाल बचीं गौहर खान, गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर बिगड़ा बैलेंस

वीडियो हुआ वायरल, बाल-बाल बचीं गौहर खान, गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर बिगड़ा बैलेंस

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

टीवी और बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल में ही टीवी के पर्दे पर कमबैक किया है। एक्ट्रेस मां बनने के बाद से ही पर्दे से दूर थीं। उन्होंने लंबे समय बाद पॉपुलर डांस रियालिटी शो ‘झलक दिखलाजा’ से बतौर होस्ट कमबैक किया है। एक्ट्रेस को इस रूप में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका स्टाइल भी लोगों को अच्छा लग रहा है। अब हाल में ही एक्ट्रेस को एक अवॉर्ड नाइट के रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश अंदाज में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही थीं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसा था गौहर का लुक

हाल में ही सामने आए वीडियो में गौहर खान लाइट ग्रेन लॉन्ग गाउन पहने नजर आईं। उन्होंने हाथ में अवॉर्ड पकड़ा हुआ था। इसी दौरान वो पैपराजी से बात करते हुए आगे बढ़ रही थीं। तभी उनका पैर पीछे लगे फ्लेक्स के स्टैंड में फंस गया और ऐसे में एक्ट्रेस का बैलेंस बिगड़ गया। उन्होंने खुद को संभाला और वो गिरने से बाल-बाल बचीं। इसके बाद उन्हें जल्दी से वहां आगे जाते देखा जा सकता है। कुछ भी कहें, गिरने से बाल-बाल बचने के बाद भी गौहर खान ने खुद बड़े ही ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया।

फैंस कर रहे ऐसी-ऐसी बातें

एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफें कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि गौहर खान काफी सुंदर लग रही हैं। किसी ने कहा कि बाल-बाल बचीं वरना मीडिया के फोकस में आ जातीं। वहीं दूसरे शख्स ने कहा कि ये दूसरी बार गिरने से बची हैं। एक ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में कहा ये सब आम बातें हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। याद दिला दें, कुछ दिनों पहले भी गौहर खान ‘झलक दिखलाजा’ के सेट पर गिरने से बाल-बाल बचीं। उस दौरान भी वो पैपराजी से बात करते हुए जल्दी-जल्दी वैनेटी की ओर जा रही थीं। उस बार एक्ट्रेस का पैर हाई हील्स की वजह से मुड़ गया था।

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में आईं नजर

बता दें, गौहर खान मिस इंडिया रही थीं। इतना ही नहीं गौहर खान ने कई फिल्मों में भी काम किया। वो रणबीर कपूर के साथ रॉकेट सिंह में नजर आई थीं। इसके अलावा वो विद्या बाल की ‘बेगम जान’ में भी अहम किरदार में दिखी थीं। ‘इशकजादे’ से भी एक्ट्रेस का आइटम नंबर ‘झल्ला वल्ला’ काफी हिट रहा था। एक्ट्रेस बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। बिग बॉस के अलावा भी वो कई रियालिटी शोज का हिस्सा रही हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Gauhar Khan narrowly escaped lost balance on red carpet wearing gown video went viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

लोगों की बढ़ी टेंशन, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी आई सामने

May 23, 2026

Video से फैली सनसनी, महिला मित्र बचाती रही, हमलावर पीटते रहे…बीच सड़क हुई घटना से सहमे लोग

May 19, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.