Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजनीति में आने पर कही ये बात, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ

राजनीति में आने पर कही ये बात, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ

faridabadnews24By faridabadnews24December 14, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया के ददरी मेला में शिरकत करने और जलवा बिखेरने पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। सपना चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे सीएम हैं। सपना चौधरी ने कहा कि सीएम योगी के कार्यकाल में यूपी में बड़ा बदलाव हुआ है। सपना चौधरी ने कहा कि पहले यूपी में शो करने में उन्हें डर लगता था। सपना चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहाकि पहले शो के दौरान यूपी में विवाद खड़ा हो जाता था। लेकिन अब यूपी में दंगे,फसाद और विवाद नही हैं।

“भोजपुरी मेरी मां की तरह है…”

इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि मैं भोजपुरी नहीं जानती, लेकिन भोजपुरी मेरी मां की तरह ही है। भोजपुरी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से मैं जुड़ी हुई हूं, क्योंकि मुझे बनाने में बिहार का योगदान ज्यादा रहा है। यहां की ऑडियंस मुझे शुरू से ही प्यार देती आई है। सपना चौधरी ने कहा कि मैं अब यूपी में सुरक्षित महसूस करती हूं। बता दें कि सपना चौधरी बलिया में ददरी मेला में शिरकत करने पहुंची थी।

अश्लील डांस और गानों को लेकर क्या कहा?

वहीं इस दौरान सपना चौधरी से जब आयोजनों में मंच पर अश्लील गाने और अश्लील डांस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानती। सबका अपना-अपना काम है, सब अपने-अपने काम को बखूबी निभाते हैं। मेरी जितनी जिम्मेदारी है और मुझे स्टेज पर मेरी जितनी लिमिट पता है और मैं अपने आप को कैसे प्रजेंट करती हूं, वो मेरी जिम्मेदारी है। बाकियों का मैंने ठेका नहीं लिया।

राजनीति में आने पर क्या विचार है?

वहीं इस दौरान सपना चौधरी से जब पूछा गया कि क्या वह राजनीति में आने का सोच रही हैं। तो उन्होंने जवाब दिया कि फिलहाल कोई रुचि नहीं है और मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय ये है कि  दो-तीन प्रतिशत को छोड़ दें तो अधिकतर कलाकार राजनीति नहीं कर सकते। क्योंकि एक आर्टिस्ट हमेशा आर्टिस्ट ही रहता है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Haryanvi dancer Sapna Chaudhary said this on coming into politics praised CM Yogi fiercely
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.