Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 पुरुष संग 4 लड़कियां, वॉट्सऐप पर कॉलगर्ल की डीलिंग…

इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 पुरुष संग 4 लड़कियां, वॉट्सऐप पर कॉलगर्ल की डीलिंग…

faridabadnews24By faridabadnews24December 14, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर सेक्टर-7 के घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने वहां छापा मारकर घर के अंदर से एक पुरुष और चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट की संचालिका नंदग्राम थानाक्षेत्र की रहने वाली है। दस महीने के भीतर वह तीसरी बार देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार हुई है।

जानकारी के अनुासर, गाजियाबाद पुलिस ने कविनगर थाना अंतर्गत आने वाले शहर के पॉश इलाके राजनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेक्स रैकेट संचालिका समेत चार महिलाएं और एक ग्राहक शामिल है। छापेमारी में पुलिस को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर में राजनगर सेक्टर-7 के एक मकान में सेक्स रैकेट चलने की सूचना दी थी। मंगलवार रात कविनगर पुलिस के साथ मौके पर छापेमारी की गई तो पहले कमरे में तीन महिलाएं मौजूद मिलीं। दूसरा कमरा खुलवाने पर उसमें एक महिला तथा एक पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके अलावा तलाशी में कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि वह पैसों के लालच में देह व्यापार करती हैं। इसके बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी कविनगर ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में संचालिका भी शामिल है, जबकि पकड़ा गया पुरुष उसका ग्राहक राहुल गुप्ता निवासी रमतेराम रोड है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

दस माह में तीसरी बार गिरफ्तार हुई संचालिका

पुलिस के मुताबिक संचालिका नंदग्राम थानाक्षेत्र की रहने वाली है। दस महीने के भीतर वह तीसरी बार देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार हुई है। 15 फरवरी को उसे कविनगर थाने के पास की एक कोठी में दो महिलाओं तथा दो ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। करीब एक माह पहले उसे सिहानी गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीसरी बार कविनगर पुलिस ने उसे मंगलवार रात राजनगर सेक्टर-7 से गिरफ्तार किया है।

मजबूरी का फायदा उठाकर धंधे में धकेलती थी

पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार कराने वाली संचालिका आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में फंसाती थी। वह उनके लिए ग्राहकों की व्यवस्था करती थी। प्रत्येक ग्राहक से एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक वसूले जाते थे। ग्राहकों से डीलिंग के लिए संचालिका वॉट्सऐप कॉल पर बात करती थी। ग्राहकों को फोटो भेजकर लड़की पसंद कराती थी और हां या ना का जवाब आने पर फोटो डिलीट कर देती थी।

गौरतलब है कि, इस महीने की शुरुआत में भी गाजियाबाद के आदित्य मॉल में चल रहे आधा दर्जन स्पा सेंटरों पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर स्पा सेंटरों की आड़ में किए जा रहे देह व्यापार के अवैध धंधे का खुलासा किया था। पुलिस टीम ने मौके से 44 महिलाओं और 21 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। पुलिस ने मौके से 6 स्पा सेंटरों के संचालकों को भी हिरासत में लिया था। इतनी तादाद में लड़के-लड़कियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को इन्हें थाने तक ले जाने के लिए बस तक बुलानी पड़ी थी।

NEWS SOURCE : livehindustan

4 girls with 1 man dealing of call girls on WhatsApp... faridabadnews faridabadnews24 Sex racket busted in the area
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.