Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस का ये प्लान, अब स्पा सेंटर और देह व्यापार में लिप्त लोगों पर लगेगा गैंगस्टर ऐक्ट

पुलिस का ये प्लान, अब स्पा सेंटर और देह व्यापार में लिप्त लोगों पर लगेगा गैंगस्टर ऐक्ट

faridabadnews24By faridabadnews24December 21, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

स्पा सेंटर संचालकों और देह व्यापार में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई का फैसला लिया है। कानून के जानकारों से रायशुमारी के बाद इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों पर गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट लगाने के लिए इस साल के 14 मामलों में शामिल मिले 123 लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से नजदीकी और आर्थिक संपन्नता के चलते गाजियाबाद में स्पा सेंटर और देह व्यापार के अड्डे बड़े पैमाने पर संचालित हैं।

आमतौर पर पुलिस की मिलीभगत से इन गोरखधंधों के फलने-फूलने का आरोप लगता है। अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस कार्रवाई भी करती है तो सात साल से कम सजा होने के कारण आरोपी या तो जेल जाने से बच जाते हैं या फिर चंद दिनों में उन्हें जमानत मिल जाती है। इससे स्पा सेंटर संचालक और देह व्यापार में लिप्त आरोपी फिर से काम में जुट जाते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आदतन देह व्यापार तथा स्पा सेंटर संचालित करने के चलते पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर सख्ती बरतते हुए गैंगस्टर एक्ट लगाने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि गाजियाबाद में इस तरह के अपराध में लिप्त लोगों पर पूर्व में कभी भी गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं हुई है।

लंबे समय तक जेल में रहेंगे, संपत्ति जब्त होगी

इस साल स्पा सेंटर तथा देह व्यापार के भंडाफोड़ के 14 मामले सामने आए हैं। सर्वाधिक नौ मामले ट्रांस हिंडन जोन में सामने आए, जबकि सिटी जोन में तीन तथा ग्रामीण जोन में दो मामले सामने आए। इनमें 123 आरोपी शामिल मिले। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्पा सेंटर तथा देह व्यापार में लिप्त लोगों पर गैंगस्टर लगाकर उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा जाएगा तथा आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

अजय कुमार मिश्र, पुलिस कमिश्नर, ”स्पा सेंटर संचालकों और देह व्यापार में लिप्त लोगों पर अब गैंगस्टर ऐक्ट लगेगा। इस साल 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें 123 आरोपी शामिल मिले। अधिकांश मामलों में सामने आया कि महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में उतारा गया। ऐसे में आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट लगाकर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।”

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 now Gangster Act will be imposed on spa centers and people involved in prostitution. This is the plan of the police
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.