Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मौत में क्या-क्या देखा…नई जिंदगी मिलते ही बताया अनुभव, ‘मर’ चुकी थी महिला, 40 मिनट बाद अचानक खुली आंख

मौत में क्या-क्या देखा…नई जिंदगी मिलते ही बताया अनुभव, ‘मर’ चुकी थी महिला, 40 मिनट बाद अचानक खुली आंख

faridabadnews24By faridabadnews24December 29, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एक ब्रिटिश महिला ने ‘मौत’ के बाद के अपने अनुभवों को शेयर किया है. किर्स्टी बोर्टॉफ्ट नाम की 3 बच्चों की मां एक रात अपने पति स्टु के साथ बैठी थीं, मगर सोफे पर बैठीं किर्स्टी अचानक बेजान हो गईं और जब तक पति कुछ समझ पाता वह एक तरह से मौत की नींद सो चुकी थीं. आनन-फानन में पति ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अंग्रेजी वेबसाइट ‘मेट्रो’ के अनुसार, डॉक्टरों ने 40 मिनट के बाद उन्हें फिर से जिंदा कर दिया. इस 40 मिनट तक बेजान पड़ीं किर्स्टी ने क्या-क्या देखा, इसका अनुभव साझा किया है. किर्स्टी ने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने कई चीजें देखीं. उनकी आंखें खुली हुई थीं, उन्होंने अपनी त्वचा पर एक अजीब पैटर्न का वर्णन किया और अज्ञात घटनाओं को देखा. अब जब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं, उन्होंने मौत के मुंह से बाहर आने के अपने अनुभवों को साझा किया है, जिससे हर कोई यह जानने को उत्सुक हो गया कि आखिर उन्होंने उन 40 मिनटों में क्या-क्या देखा.

दरअसल, उत्तरी यॉर्कशायर के स्कारबोरो की रहने वाली किर्स्टी बोर्टॉफ्ट को हार्ट अटैक आया था. किर्स्टी को एक गंभीर चिकित्सा चुनौती का सामना करना पड़ा और ठीक होने की कम संभावना के बावजूद वह जिंदा बच गईं. डॉक्टर ने उस महिला के परिवार को बताया था कि उसके 6 फीसदी बचने के चांस हैं, मगर तब भी किर्स्टी बच गईं. मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, किर्स्टी को कार्डियक अरेस्ट आया था और वह कॉमा में जा चुकी थीं.

जब वह बेहोश थीं, किर्स्टी ने कहा कि इस समय मेरे परिवार के अलावा किसी को नहीं पता था कि क्या हो रहा है, लेकिन मेरी मानसिक चिकित्सक मित्र ने मेरी बहन से संपर्क किया और पूछा कि क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी फ्रेंड ने मौत के मुहं से वापस लाने में उनकी मदद की. 40 मिनट तक मृत रहने के पल को याद करते हुए किर्स्टी ने कहा कि मेरी आत्मा उसके (मित्र) सामने वाले कमरे में थी और मैं उससे अपने बच्चों और पिता के लिए लिस्ट लिखने के लिए कह रही थी.

किर्स्टी उस पल को याद करते हुए कहती हैं, जब वह कॉमा में थीं, ‘मैंने अपनी दोस्त को कहा कि मेरा शरीर टूट रहा है और मुझे नहीं लग रहा कि मैं वापस शरीर में जा पाऊंगी, मगर वह मेरे साथ सख्ती से पेश आई और मुझे वापस शरीर में जाने के लिए कहा. इस बीच अस्पताल में मेरे परिवार को मेरी मौत के लिए तैयार रहने के लिए कहा जा रहा था. हालांकि, कोमा से वापस आते ही किर्स्टी ने सबसे पहले अपने पति स्तु के बारे में पूछा l

इससे भी अधिक चमत्कार की बात यह है कि इस दौरान उनके हार्ट और फेफड़ों को जो नुकसान पहुंचा था, उसका पता स्कैन में भी नहीं चल पाया. किर्स्टी ने कहा कि 40 मिनट बाद जब मुझे नई जिंदगी मिली तो मुझे पता चला कि मुझे ठीक होने के लिए क्या करने की आवश्यकता है. मुझे एहसास हुआ कि आप मरते नहीं, केवल आपका शरीर खत्म खत्म होता है और यहां मेरा मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने डॉक्टर को बताया कि मेरे फेफड़े ठीक हो गए हैं और उन्होंने पूछा कि कैसे तो मैंने अपनी कहानी साझा की. मैं अपने ठीक होने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही थी l

NEWS SOURCE :news18

contó su experiencia después de 40 minutos sus ojos se abrieron de repente. faridabadnews faridabadnews24 la mujer estaba 'muerta'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

CCTV में हुआ कैद, गोरखपुर जेल से छूटे सिपाही ने जिला अस्पताल से बच्ची का किया अपहरण

July 30, 2026

थाने में शिकायत कराने आई महिला से SHO का अफेयर, प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था SHO

July 29, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, ‘देश सबसे ऊपर, छात्रों से बढ़कर कोई पद नहीं’

July 26, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.