Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब ये शेड्यूल किया जारी, ऑनलाइन पढाई से बिगड़ रहा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य

अब ये शेड्यूल किया जारी, ऑनलाइन पढाई से बिगड़ रहा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक समान पाठ्यक्रम की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एन.सी.ई.आर.टी) के वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण देश भर में लॉकडाऊन है जिसकी अनुपालना में हरियाणा में भी स्कूलों को बंद किया हुआ है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए एजूसेट तथा अन्य माध्यमों से पढ़ाई करवाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह देखने में आया है कि कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की करीब 6-6 घंटे की भी ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं जिससे विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए एन.सी.ई.आर.टी ने पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए एक वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर तैयार किया है जिसका अनुकरण करने से विद्यार्थी तनावमुक्त रहकर रूचिकर ढ़ंग से पढ़ाई कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, राज्य परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी व स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि एन.सी.ई.आर.टी द्वारा जारी किए गए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ही विद्यार्थियों की पढ़ाई करवाई जाए ताकि पूरे राज्य में एक जैसा पाठ्यक्रम चले। इससे राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एस.सी.ई.आर.टी) तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पाठ्यक्रम की मासिक बांट के अनुसार भी कार्य हो पाएगा और भविष्य में होने वाले मूल्यांकन व ‘लर्निंग आऊटकम्स एसेसमैंट’ करने में भी आसानी होगी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि अध्यापक स्वेच्छा से विद्यार्थियों को पढ़ाने की बजाये भविष्य में एन.सी.ई.आर.टी द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर के अनुसार ही पढ़ाई करवाएं।

faridabadnews24 Now this schedule is released online mental health of children is deteriorating
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

POCSO एक्ट के तहत FIR, 7 आरोपियों में से 3 हिरासत में, बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का मामला

September 22, 2026

केंद्र ने तैयार किया 3 साल का रोडमैप, 200 से ज्यादा एक्शन पॉइंट, 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य

September 21, 2026

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.