
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक राजकीय कॉलेज में परीक्षा दे रही एक छात्रा ने पुरूष परीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि परीक्षक ने उसकी उत्तर पुस्तिका छीन ली। मांगने पर बोला, बाहर अकेले में मिलो। छात्रा ने आग्रह किया लेकिन परीक्षक नहीं माना और अकेले में मिलने का दबाव बनाता रहा। परेशान होकर छात्रा ने इस बदसलूकी की बाबत शिकायती पत्र इग्नू के संयोजक, फरीदाबाद पुलिस आयुक्त, जिला उपायुक्त सहित अन्य संबंधित विभाग को भेजी है।
बता दें इस समय इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा विभिन्न विषयों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बाबत सेक्टर-16 स्थित एक राजकीय कालेज में इग्नू द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छात्रा ने ई-मेल के जरिए की शिकायत एक छात्रा ने दो जनवरी को ई-मेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया है कि वह परीक्षा दे रही थी। इस दौरान उसके पास एक पुरूष परीक्षक आया और उत्तर पुस्तिका छीन ली। उसे बाहर जाने को कहा। उसने कारण पूछा तो परीक्षक जोर से चिल्लाने लगा। दबी जुबान में कहा कि बाहर अकेले में मिलना। यह सुनकर छात्रा बेहद परेशान हो गई। उधर इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
NEWS SOURCE : chopaltv
