Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फिर हो गया ऐसा कांड, लड़की ने आधी रात को 71 साल के डॉक्टर को कर दिया न्यूड कॉल

फिर हो गया ऐसा कांड, लड़की ने आधी रात को 71 साल के डॉक्टर को कर दिया न्यूड कॉल

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली में सेक्सटॉर्शन गैंग द्वारा 71 वर्षीय एक बुजुर्ग डॉक्टर को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके में एक सेक्सटॉर्शन गैंग के सदस्यों ने एक आयुर्वेदिक डॉक्टर का अश्लील वीडियो हटाने के नाम पर कथित तौर पर 8 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। 

पूर्वी जिले के साइबर थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 71 वर्षीय डॉक्टर ने कहा कि उन्हें पिछले साल 13 जुलाई को एक वीडियो कॉल आया था, जिसे उन्होंने अटेंड किया था। शिकायतकर्ता डॉक्टर ने एफआईआर में कहा, “कॉल करने वाली महिला थी, उसने चिल्लाकर कहा कि किसी को मेडिकल मदद की जरूरत है और कॉल कट गई। मुझे लगा कि किसी मरीज को मेरी मदद की जरूरत है।”

डॉक्टर पुलिस को आगे बताया कि देर रात उन्हें फिर से एक वीडियो कॉल आई, लेकिन वह सो रहे थे इसलिए वह कॉल नहीं उठा सके। पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि 14 जुलाई को उन्हें फिर से फोन आया और जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया, उन्होंने एक महिला को कपड़े उतारते हुए देखा। इसके बाद मैंने तुरंत कॉल काट दी और अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। 15 जुलाई को, जब मैंने अपना फोन ऑन किया, तो मुझे अलग-अलग लोगों से फोन आने लगे, जो खुद को दिल्ली पुलिस कर्मी बता रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि मेरा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वीडियो को लेकर उसे अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे कॉल आने लगे। डॉक्टर ने बताया कि “मैं डर और दबाव में था क्योंकि कॉल करने वाले कह रहे थे कि वीडियो कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वायरल हो गया है। उन्होंने मुंबई में आरोपियों की गिरफ्तारी, यात्रा खर्च, अदालती खर्च के नाम पर पैसे वसूले। आरोपियों ने अब तक कुल 8.59 लाख रुपये की वसूली की और मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।”

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 419, 420, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। हम मोबाइल नंबर की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 the girl made a nude call to a 71 year old doctor at midnight. Then such a scandal happened
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

फरीदाबाद की एक युवती के साथ मस्जिद के काजी ने बनाया हवस का शिकार, वीडियो भी बनाई

June 23, 2026

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.