Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस नेता ने ही उड़ाईं अपने वरिष्ठ नेताओं के फैसले की धज्जियां, ‘हम राम से हैं, राम हम से नहीं’

कांग्रेस नेता ने ही उड़ाईं अपने वरिष्ठ नेताओं के फैसले की धज्जियां, ‘हम राम से हैं, राम हम से नहीं’

faridabadnews24By faridabadnews24January 12, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कांग्रेस नेता और कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होने का फैसला किया गया है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए आचार्य कृष्णम ने कहा कि जो भी नेता या राजनीतिक दल के लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने की बात कर रहे हैं या फैसला कर चुके हैं, उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।

आचार्य कृष्णम ने बिना किसी नेता का नाम लिए हुए कहा कि राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं बल्कि वह सबके हैं। उन्होंने कहा, ‘राम से हम हैं, हम से राम नहीं हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि नेताओं को धर्म की व्याख्या करने से बचना चाहिए क्योंकि भारत का ही नहीं, पूरे विश्व के करोड़ों साधु-संत, ऋषि-मुनि, तपस्वी, महात्मा, ज्योतिषाचार्य सभी एक तरफ और भगवान राम एक तरफ हैं। उन्होंने कहा कि यह जो ब्रह्मांड है, उसे भगवान राम संचालित करते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, “जो शुभ काम है, उसे जल्दी पूर्ण करना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा ही कहा गया है। आचार्य ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसका स्वागत करो, यह भारत का उत्सव है। देश का गौरव है। यह हमारे सनातन का उत्सव है।” उन्होंने कहा, “मैं तमाम राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं कि इस निमंत्रण को स्वीकार करें।”

जब उनसे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करना दुर्भाग्य का विषय है।  उन्होंने कहा कि हाथ जोड़ कर अपील करता हूं कि राम को किसी एक पार्टी का ना मानें, वह सबके हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को पोस्ट किया था, ”श्री राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है, आज दिल टूट गया।”

NEWS SOURCE : livehindustan

'We are from Ram faridabadnews faridabadnews24 Ram is not from us' The Congress leader himself flouted the decision of his senior leaders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.