लॉकडाउन 3.0 की अवधि खत्म होने में अब सिर्फ 5 दिन का वक्त बचा है, 17 मई के बाद क्या होगा इसका हर किसी को इंतजार है. लेकिन आज से लॉकडाउन के बीच एक नई शुरुआत हो रही है और एक बार फिर पटरी पर ट्रेनें दौड़ने को तैयार हैं. केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली स्टेशन से जिन 15 स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाना है, उसकी शुरुआत आज होनी है. आज पहली कड़ी में कुल 8 ट्रेनें शुरू होंगी, जो दिल्ली से निकलेंगी या अलग-अलग शहरों से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
सोमवार की शाम चार बजे रेलवे की वेबसाइट पर इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हुई, हालांकि तकनीकी खराबी के कारण 6 बजे के बाद ही ठीक से बुकिंग हो पाई. इनके लिए करीब 54 हजार टिकट बने हैं. हालांकि, जिनका टिकट कन्फर्म होगा, उन्हें ही यात्रा का मौका मिलेगा.
मंगलवार यानी 12 मई से जिन ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है, एक नज़र डालें…
1. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़
स्टोपेज: दीमापुर, लमदिंग, गुवाहाटी, कोकराझर, मरैनी, न्यू जलपाईगुरी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीनदयाल जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल
2. नई दिल्ली से बेंगलुरु
स्टोपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी
3. नई दिल्ली से बिलासपुर
स्टोपेज: रायपुर, नागपुर, भोपाल, झांसी
4. हावड़ा से नई दिल्ली
स्टोपेज: आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल
5. राजेंद्र नगर से नई दिल्ली
स्टोपेज: पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल
6. बेंगलुरु से नई दिल्ली
स्टोपेज: अनंतपुर, गुंतकल, सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, झांसी
7. मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली
स्टोपेज: सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा
8. अहमदाबाद से नई दिल्ली
स्टोपेज: पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
00_051220081321.jpeg
इन बातों का ध्यान जरूर रखें…
• जिनकी टिकट कन्फर्म है, सिर्फ उन्हें ही रेलवे स्टेशन पर प्रवेश मिलेगा.
• स्टेशन पर समय से पहले पहुंचना होगा, जहां पर मेडिकल स्क्रीनिंग की जाएगी.
• ट्रेन टिकट का इस्तेमाल ही कर्फ्यू पास की तरह हो सकेगा, जिससे कोई बीच में नहीं रोकेगा.
• दिल्ली में सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से संचालित होंगी, यात्री सिर्फ पहाड़गंज साइड वाले गेट से ही एंट्री ले पाएंगे.
• स्टेशन पर हैंड सैनिटाइज़र की सुविधा होगी, मास्क पहनना जरूरी होगी.
• जिस राज्य में जा रहे हैं, वहां के नियमों का पालन करना होगा. जो भी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित किए गए हैं.
• कोच में ना तो चादर मिलेगी, ना कंबल होगा और ना ही परदे ही होंगे.
• जो ट्रेनें शुरू हो रही हैं, उनमें सिर्फ एसी कोच ही होंगे, एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी कोच होंगे.
• इन स्पेशल ट्रेन का किराया करीब-करीब वही होगा, जो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का होता है.
• यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो अपना खाना और पानी अपने साथ लेकर आएं.

