
Gurugaram Model Divya Pahuja: गुरूग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हत्याकांड के 11 दिन बाद बरामद हुआ है। दिव्या के शरीर पर बने एक निशान ने उसके शव की पहचान कराई। नहर से शव निकालने के बाद उसकी एक तस्वीर पुलिस ने दिव्या के घर वालों को भेजी जिसे देखकर दिव्या की बहन से शव की पहचान की है।
दिव्या की बहन नैना ने उसके शव की पहचान की है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या के पीठ पर एक टैटू बना हुआ है जिससे उसकी बहन ने पहचान लिया और यह साबित हो गया कि नहर में पड़ा ये शव दिव्या पाहुजा का ही है।
पटियाला के पास मॉडल दिव्या पाहुजा की डेड बॉडी फेंके जाने की बात सामने आने के बाद से ही एनडीआरएफ की टीम व गुरूग्राम क्राइम ब्रांच की टीम एक्टिव हो गई थी और वे लागातार शव को खोजने में जुटे थे। टीम ने खनौरी और टोहाना के बीच भाखड़ा नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक महिला की डेड बॉडी टोहाना के पास भाखड़ा नहर (Divya Pahuja body recovered from Bhakra canal) के हेड से मिली। जिसकी शिनाख्त दिव्या के रूप में हुई।

टीम में क्राइम ब्रांच के एसीपी मुकेश कुमार और सब इन्स्पेक्टर ब्रह्म सिंह शामिल है । फिलहाल सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया गया है। उनकी जांच के बाद शव को पहले टोहाना के नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल में डॉक्टर्स का बोर्ड करेगा।

हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने इस हत्याकांड में 6 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज, ओम प्रकाश, मेघा, बलराज गिल और रवि बंगा है। इन सभी मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दो जनवरी की शाम पांच बजे होटल सिटी प्वाइंट में अभिजीत ने दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथी बलराज गिल और रवि बांगा को बुलाया था। बलराज गिल मोहाली और रवि बंगा हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। बलराज गिल कई सालों से अभिजीत के साथ ही उसके दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित घर में रहता था।
NEWS SOURCE : chopaltv
