
Anjali Arora MMS Leak Controversy: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) सोशल मीडिया की सबसे पॉपुलर इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं। हालांकि, वह आए दिन किसी न किसी बात पर आलोचकों के निशाने पर भी आ जाती हैं। बात साल 2022 की है, जब अंजलि को एमएमएस वीडियो लीक मामले में खूब ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी।
कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 1’ के बाद अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का एमएमएस वीडियो लीक हो गया था, जिसने विवाद पैदा कर दिया था। अंजलि को जमकर ट्रोल किया गया। बाद में एक्ट्रेस ने बयान जारी करते हुए साफ कर दिया था कि वीडियो में वो नहीं हैं। किसी ने वीडियो के साथ छेड़छाड़ किया है। अब डेढ़ साल बाद अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।
MMS लीक मामले में अंजलि अरोड़ा ने लिया एक्शन
इंस्टैंट बॉलीवुड के मुताबिक, अंजलि अरोड़ा ने मोर्फ्ड एमएमएस लीक मामले में FIR दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्ट्रेस ने सिर्फ एफआईआर दर्ज नहीं कराया है। कहा जा रहा है कि वह यूट्यूबर्स और पब्लिशिंग हाउस समेत उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करेंगी, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम किया है। इंस्टाग्राम पेज ने एफआईआर की कॉपी भी ऑनलाइन शेयर की है।
अंजलि अरोड़ा के FIR पर यूजर्स के रिएक्शन
डेढ़ साल बाद अंजलि अरोड़ा के एक्शन लिए जाने से कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। एक ने कमेंट किया, “इतने टाइम बाद याद आया। मुझे लगता है कि बिग बॉस 18 में आने के लिए खुद मैटर उछालने की कोशिश कर रही। लोग भूल गए थे और शायद ये भी, लेकिन इनको अब याद आया। उस मैटर को उछालने से थोड़ी पब्लिसिटी मिल जाएगी और जस्टिफिकेशन के लिए बिग बॉस तो है ही।”
एक ने कहा, “ओह, अपने पापों से मुक्त होना चाहती।” एक यूजर ने लिखा, “सब फेमस होने की ट्रिक है।” एक ने कहा, “पहले कांड करो, फिर प्रोटेक्ट करो।” लोग इस बात पर भी अंजलि को ट्रोल कर रहे हैं।
NEWS SOURCE : jagran
