
आज के दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा जाल बन गया है जिसमें हर कोई फंसा हुआ है। वहीं इस प्लेट फार्म पर दोस्ती होना बेहद आम बात हो गई। मुंबई में बैठा हुआ आदमी बैंगलोर में रह रहे व्यक्ति से बड़ी ही आसानी से बात कर सकता है। सोशल मीडिया ने जीतने आसानी से लोगों को एक दूसरे से जोड़ा है, उतनी ही आसानी से ये किसी की जिंदगी खराब कर सकता है। एक ऐसा ही मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां पहले ऑनलाइन गेम में दिस्ती हुई फिर मुलाकात और फिर रेप की कहानी बन गई।
दरअसल, ग्वालियर में एक महिला को सोशल मीडिया से एक शख्स का जुड़ाव मंहगा पड़ गया। घटना ग्वालियर के भितरवार थाना क्षेत्र की है। जहां एक शख्स ने महिला से पहले दोस्ती की फिर हरियाणा से ग्वालियर युवती से मिलने पहुंचा। युवक ने युवती से एक निजी होटल के बाथरूम में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसने महिला के न्यूड फोटो और वीडियो भी बना लिए।
युवक इतने में नहीं रुका उसने न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को अपने साथ हरियाणा ले गया और 24 अप्रैल 2023 से हरियाणा में बंधक बनाकर युवती से साथ दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार रात दुष्कर्म का शिकार हुई महिला ने ग्वालियर आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम हरियाणा रवाना हुई है।
NEWS SOURCE : lalluram
