
राजौरी: उप जिला कालाकोट की पुलिस चौकी त्रियाठ के अधीन आने वाले एक गांव में कलयुगी बाप एक साल तक अपनी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करता रहा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहा कि अगर किसी को इस बात की जानकारी दी तो जान से मार दूंगा। बच्ची भी डर के मारे जुल्म सहती रही और जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसे जांच के लिए अस्पताल में लाया गया तो वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि बच्ची गर्भवती है।
उसी समय बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई और मां ने बच्ची को साथ लेकर त्रियाठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवा दिया। जिसके बाद पुलिस ने कलयुगी बाप को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।
नाबालिग को डराकर करता रहा दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, मुहम्मद बशीर जो खवास तहसील का रहने वाला है यह पिछले एक साल से अपनी नाबालिग बच्ची को डराकर उससे दुष्कर्म करता आ रहा था। इस बात की जानकारी परिवार के किसी भी सदस्यों को नहीं लगी। क्योंकि कलयुगी बाप ने अपनी बच्ची को इतना डरा दिया था कि उसने यह बात किसी से नहीं की। अब जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसे उपचार के लिए उसकी मां व परिवार के अन्य सदस्य डॉक्टर के पास ले गए।
कलयुगी बाप के खिलाफ मामला दर्ज
यहां पर डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को चार से पांच माह की गर्भवती है। उसी समय बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बता दी। मां बच्चों को साथ लेकर त्रियाठ पुलिस चौकी में पहुंची और यहां पर बच्ची ने अपने कलयुगी बाप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है। वहीं, बच्ची को उसकी मां के हवाले कर दिया गया है।
NEWS SOURCE : jagran
