Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम-नूंह में अलर्ट, मंदिर-मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर खास नजर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम-नूंह में अलर्ट, मंदिर-मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात, सोशल मीडिया पर खास नजर

faridabadnews24By faridabadnews24January 19, 2024No Comments3 Mins Read
MAGES SOURCE : GOOGLE

गुरुग्राम: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुग्राम और नूंह में पुलिस को अलर्ट किया गया है। खासकर मंदिर और मस्जिदों के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।

लोगों से सौहार्द्र पूर्वक रहने की अपील

अगस्त 2023 में नूंह में हिंसा के बाद गुरुग्राम में जहां कहीं भी उपद्रव हुआ था, उन सभी जगहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं नूंह में इसको देखते हुए पीस कमेटी की बैठक में सभी से सौहार्द्र पूर्वक रहने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर चल रहे कई तरह के मैसेज और वीडियो को देखते हुए नूंह, तावड़ू और पुन्हाना में मंदिरों और मस्जिदों में खास नजर रखी जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नूंह पुलिस ने कई स्थानों को संवेदनशील घोषित किया है। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुग्राम और नूंह पुलिस के अलर्ट रहने का सबसे बड़ा कारण नूंह हिंसा है।

अगस्त 2023 में बृजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा के दौरान नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर के पास हिंसा फैल गई थी। हिंसा की आग सोहना होते हुए गुरुग्राम तक पहुंची। आगे ऐसा कुछ न हो, इसलिए पुलिस से लेकर सीआइडी तक अलर्ट मोड पर है। नूंह के साथ-साथ गुरुग्राम के भी दक्षिण जोन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष व्यवस्था

नूंह के एडिशनल एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों के पास विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस सोशल मीडिया भी लगातार नजर रख रही है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें।

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस को देखते हुए ही गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी धर्मों के सम्मानजनक लोगों को बुलाया गया। सभी से सौहार्द्रपूर्वक और भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई।गुरुग्राम में भी मंदिरों और मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। वहीं शहर में सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

राम के नाम पर भी सक्रिय हो गए साइबर ठग

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में श्रीराम भक्त अयोध्या जाने के लिए आतुर हैं। जो नहीं जा रहे पा रहे हैं, वह आनलाइन रास्ता तलाश कर रहे हैं। ऐसे में साइबर ठग भी श्री राम के नाम पर लोगों को ठगने के लिए तैयार हो गए हैं। गुरुग्राम के कई लोगों के वाट्सएप पर आनलाइन दर्शनों के लिए लिंक भेजे गए हैं। गुरुग्राम साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लिंक पर क्लिंक न करें। इसको लेकर जल्द ही गुरुग्राम पुलिस एडवाइजरी भी जारी करेगी।

गणतंत्र दिवस व अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहर में भी पुलिस निगरानी रख रही है। रात में भी गस्त बढ़ाई गई है।वहीं कई लोगों से सूचना मिली है कि आनलाइन दर्शनों के लिए लिंक आया है।पहले तो कोई भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। लेकिन यदि किसी से धोखाधड़ी हो जाती है तो वह 1930 हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत कर सकता है। -सिद्धांत जैन, डीसीपी साउथ व साइबर क्राइम

NEWS SOURCE : jagran

Alert in Gurugram-Nuh regarding Ramlala's life prestige faridabadnews faridabadnews24 police deployed outside temple-mosque special attention on social media
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बन रहा डिजिटल कंट्रोल रूम, फरीदाबाद वालों को बड़ी राहत, वॉट्सएप-ईमेल पर 24 घंटे कर सकेंगे पानी और सीवर की शिकायत

May 2, 2026

बिस्तर छोड़ बाहर घूमने को मरीज मजबूर, फरीदाबाद के बीके अस्पताल का बुरा हाल, अस्थायी वार्डों में एसी बंद

April 30, 2026

Faridabad : सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली YMCA यूनिवर्सिटी के छात्र की जान

April 30, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.