Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार में हादसा, दो मजदूरों की मौत

बिहार में हादसा, दो मजदूरों की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24May 14, 2020No Comments2 Mins Read

कोरोना और लॉकडाउन के कारण पलायन कर रहे मजदूरों के साथ तीन प्रदेशों में बड़े हादसे हुए हैं. मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में बस ने मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई है. बिहार में भी दो मजदूरों की मौत हुई है.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर मौत गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए. घायलों का स्थानीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे.

गुना पुलिस का कहना है कि बस और ट्रक में यात्री सवार थे. यह सभी लोग कोरोना के कारण अपने घर जा रहे थे. देर रात 2-3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना स्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है. अब उसकी तलाश की जा रही है.

मुजफ्फरनगर में 6 मजदूरों की मौत

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक रोडवेज बस ने मजदूरों को कुचल दिया. सहरानपुर रोड पर बुधवार देर रात हुई इस घटना में 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. बताया जा रहा है कि ये मजदूर पंजाब में काम करते थे और पैदल ही अपने घर बिहार के गोपालगंज जा रहे थे.

मुजफ्फनगर पुलिस के मुताबिक, रोहाना स्थित सहारनपुर -मुज़फ्फरनगर स्टेट हाईवे पर घटना हुई. पंजाब से बिहार अपने घर पैदल वापस लौट रहे एक दर्जन मजदूरों को बेकाबू रोडवेज बस ने कुचल दिया. आनन-फानन में मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहा डॉक्टरों ने 6 घायल मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कई घायल हैं.

बिहार में हादसा, दो मजदूरों की मौत

वहीं, बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौक के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हो गए हैं. यह सभी मजदूर मुजफ्फरपुर से कटिहार की ओर जा रहे थे. ये लोग मुंबई से अपने घरों को लौट रहे थे.

Accident in Bihar faridabadnews24 two laborers died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.