Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखकर कांपी लोगों की रूह, पोर्न देखकर हैवान बना युवक, सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, इससे भी न भरा मन…किया ऐसा हश्र

देखकर कांपी लोगों की रूह, पोर्न देखकर हैवान बना युवक, सात साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, इससे भी न भरा मन…किया ऐसा हश्र

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एटा: सात वर्ष की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद से 10 घंटे बाद शव सरसों के खेत से बरामद किया। मामले में गांव के ही शराबी प्रवृत्ति के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार लिया है। वह बच्ची को चाकलेट दिलाने के बहाने खेत में ले गया था।

शनिवार दोपहर 12 बजे सात वर्षीय बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी। देर तक नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। बेटी का दिव्यांग पिता ई-रिक्शा चलता है। वह शाम को घर पहुंचा तो फिर बेटी की तलाश की गई। पिता का कहना था कि आसपास के गांव के लोगों ने भी बेटी को खोजा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। देर शाम सात बजे पुलिस को सूचना दी।

रात 10 बजे पुलिस की चार टीम सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में डाग स्क्वायड के साथ पहुंचीं। गांव के सुधीर शर्मा के खेत में सरसों की फसल में बच्ची का शव मिल गया। स्थिति से पता लग रहा था कि बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

टीम में शामिल रहे ये पुलिसकर्मी

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में गठित की गईं टीमों में कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर नित्यानंद पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कादिर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजब सिंह, जावड़ा पुलिस चौकी के प्रभारी मुकुल कुमार, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश तथा सर्विलांस टीम के प्रभारी नितिन कुमार और स्वाट टीम तथा इंटेलीजेंस विंग के प्रभारी अंकुश राघव शामिल रहे।

छह बहनों में पांचवें नंबर की थी बेटी

रविवार को पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पिता ने बताया कि बेटी पांचवें नंबर की थी। परिवार के लोगों का कहना था कि उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब आरोपित का मकान ढहाया जाए और उसे फांसी की सजा हो।

डाग स्क्वायड टीम को 10 हजार रुपये का इनाम

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का शव बरामद कराने से लेकर आरोपित की गिरफ्तारी तक में पुलिस टीमों की मदद करने वाली डाग स्क्वायड टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित गांव छोड़कर जाने के लिए आगरा रोड पर स्थित ग्राम नगला जसराम पर खड़ा था कि तभी पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस टीमों को भी 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

राजा को किया सलाम

रविवार शाम 3.30 बजे बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी राजेश कुमार सिंह जैसे ही पुलिस लाइंस स्थित बहुद्देश्यीय हाल में पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने टीम के साथ मौजूद राजा नामक डाग को सलाम किया। इसके बाद उन्होंने डाग स्क्वायड टीम को 10 हजार रुपये और घटना के पर्दाफाश को लगाईं गईं सर्विलांस, इंटेलीजेंस विंग, स्वाट और कोतवाली देहात पुलिस की टीमों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।

शराबी प्रवृत्ति का है आरोपित

एसएसपी ने बताया कि आरोपित जवाहर शर्मा शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। घटना के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़े भी कब्जे में लिए गए हैं। उसके पास मौजूद मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद किया है। एसएसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपित जवाहर शर्मा अधिकांश समय नशे में रहता है, जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हुई है, आरोपित के छोटे भाई की शादी हो चुकी है। दोपहर को गांव की ही दुकान से उसने चाकलेट खरीदी थी, रास्ते में खेलते मिली बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने खेत पर ले गया, जहां उसने दरिंदगी को अंजाम दिया।

NEWS SOURCE : jagran

a young man became a monster after watching porn even this did not make me feel happy...he met with such a fate faridabadnews faridabadnews24 he brutalized a seven year old innocent girl People's souls trembled after seeing this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.