
गुरुग्राम: बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एसपीआर चौकी से पांच सौ मीटर दूर कारपोरेट ग्रीन के पीछे जंगल में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके की जांच कर सबूत जुटाए। अभी शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है और आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि शव एक-दो दिन पुराना है, यह भी आशंका है कि किशोरी की हत्या कर शव को यहां फेंका गया हो। हालांकि, शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
NEWS SOURCE : jagran
