Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रेमी संग मिल 2 बेटों को गला दबाकर मारा, हवस में अंधी होकर हैवान बनी मां, फिर किया ये काम

प्रेमी संग मिल 2 बेटों को गला दबाकर मारा, हवस में अंधी होकर हैवान बनी मां, फिर किया ये काम

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के सोनीपत जिले से कुछ दिन पहले लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों के शव उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक खेत से बरामद किए गए। बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनकी हत्या करने के आरोप में उनकी मां के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत की महिला ने बागपत के बरनावा गांव के रहने वाले प्रेमी के साथ मिल अपने दो मासूम बेटों वंश (11) और वीर (7) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरौजपुर गांव के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों बच्चों के शव उनके पिता और अन्य परिजनों को सौंप दिए।

सोनीपत की विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले राहुल की शादी रूबी के साथ हुई थी। शादी के बाद रूबी ने दो बेटों को जन्म दिया। इसके बाद से पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा। वर्ष 2019 में राहुल और रूबी के बीच तलाक हो गया। अदालत ने दोनों बेटों 11 वर्षीय वंश और सात वर्षीय वीर को मां रूबी की कस्टडी में दे दिया था।

महिला ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी : 21 फरवरी को रूबी ने दोनों बच्चों के लापता होने की गुमशुदगी सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रूबी के पूर्व पति राहुल से पूछताछ की। इसमें नितिन का नाम सामने आया तो पुलिस ने नितिन और रूबी की कॉल डिटेल निकलवाई, इससे पुलिस को उन दोनों पर संदेह हुआ। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं तो नितिन और रूबी दोनों बच्चों को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दोनों की हत्या कर शव बागपत के निरौजपुर गांव के जंगल में छिपा दिया।

न्यूज एजेंसी भाषा के के अनुसार, सोनीपत पुलिस ने बताया कि वंश और वीर संदिग्ध परिस्थिति में 21 फरवरी को लापता हो गए थे और बाद में उनकी मां रूबी ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। महिला का सात साल पहले पति से तलाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को ही बच्चों के पिता राहुल ने नितिन नामक शख्स पर अपने दोनों बच्चों की अपहरण कर हत्या करने का शक जताया था। वहीं, रूबी ने पुलिस के सामने कबूला कि पति से तलाक के बाद से वह अकेली रह रही थी और उसकी नजदीकी नितिन से थी। उसने स्वीकार किया कि बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने कथित रूप से अपने बच्चों की हत्या कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर का कहना है कि घटना में संलिप्त नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 she killed her two sons by strangulation the mother became a beast blinded by lust then did this thing Together with her lover
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.