Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CCTV में कैद हुई दरिंंदगी, अलवर में निजी अस्पताल के ICU में महिला मरीज से रेप, पुलिस ने वार्ड बॉय को दबोचा

CCTV में कैद हुई दरिंंदगी, अलवर में निजी अस्पताल के ICU में महिला मरीज से रेप, पुलिस ने वार्ड बॉय को दबोचा

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के अलवर शहर में स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला मरीज के साथ वार्ड बॉय द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिवाजी पार्क पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

पीड़िता महिला ने दर्ज कराई एफआईआर : हरीश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती पीड़ित महिला द्वारा पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है और अन्य फोन नंबरों से भी हमें परेशान किया जा रहा है। हम पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अस्पताल में महिला मरीज के साथ जो हुआ, वह बहुत ही गलत है। अगर ऐसा ही काम इन अस्पतालों में होगा तो फिर यहां इलाज कराने कौन आएगा।

शिवाजी पार्क पुलिस थाना प्रभारी राजपाल चौधरी ने बताया कि सोमवार शाम को हरीश अस्पताल में एक महिला मरीज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां महिला के द्वारा वार्ड बॉय चिराग यादव पर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपी चिराग आईसीयू वार्ड में पर्दे लगाता नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने कहा- पुलिस कर रही जांच : हरीश अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ रेप करने का मामला सामने आने के बाद मीडिया को सीसीटीवी फुटेज देने से मना कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल इंचार्ज लेवस गुप्ता ने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वार्ड बॉय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकता हूं।

अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल : हरीश अस्पताल में महिला मरीज के साथ हुए रेप के मामले के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। इस घटना से अस्पताल में भर्ती अन्य महिला मरीजों के परिजन भी सकते में आ गए हैं। उनका कहना है कि जब अस्पताल में मरीज सुरक्षित ही नहीं हैं तो फिर यहां मरीज को भर्ती कराने से क्या फायदा। डॉक्टर को भगवान माना जाता है, लेकिन अब तो भगवान के मंदिर में अगर इस तरह के मामले होने लगे हैं तो भी आमजन कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Brutality captured in CCTV faridabadnews faridabadnews24 female patient raped in ICU of private hospital in Alwar police caught ward boy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.