Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कई मायनों में खास हैं ये ग्लव्स, शोहदों की खैर नहीं, छेड़छाड़ की तो लगेगा 440 और 1600 वोल्ट का झटका

कई मायनों में खास हैं ये ग्लव्स, शोहदों की खैर नहीं, छेड़छाड़ की तो लगेगा 440 और 1600 वोल्ट का झटका

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुरादाबाद: महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जाते रहे हैं। वहीं अब मुरादाबाद के एक छात्र ने भी इस दिशा में एक प्रयास किया है। छात्र ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे दास्तानें बनाए हैं, जिनसे छेड़खानी के मामलों में कमी हो सकती है। दरअसल, इन दस्तानों को इस तरह से बनाया गया है कि इसे छूने से शोहदे को एक साथ 440 वोल्ट और 1600 वोल्ट का करेंट लगेगा। वहीं छात्र के इस प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है।

महिलाएं खुद कर सकेंगी अपनी सुरक्षा

दरअसल, मुरादाबाद के 19 वर्षीय छात्र भारत सैनी ने अपने भाई के साथ मिलकर एक खास दस्ताना बनाया है। चीते की खाल के रंग और डिजाइन वाले दस्ताने इस तरह से तैयार किए गए हैं कि यदि कोई व्यक्ति महिलाओं से छेड़छाड़ करेगा तो तो उसे इन ग्लव्स के संपर्क में आते ही एक हाथ से 440 वोल्ट का और दूसरे हाथ से 1600 वोल्ट का तगड़ा झटका लगेगा। छात्र भारत सैनी ने ये ग्लव्स महिलाओं के साथ घटित होने वाली छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए हैं, जिससे महिलाएं अपनी रक्षा स्वयं कर सकें।

वैज्ञानिक बनना चाहते हैं भारत सैनी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के इंटर के छात्र भारत सैनी के अनुसार उनके पिता का निधन हो गया है। उनकी मां मेहनत मजदूरी करके उन्हें पढ़ा रही हैं। भारत सैनी आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें महिलाएं अपनी रक्षा नहीं कर पातीं। उन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा के लिए ये ग्लव्स बनाए हैं, जिन्हें पहनकर महिलाएं रात में भी बेफिक्र होकर कहीं भी जा सकती हैं।

क्या है इन ग्लव्स की खासियत

बता दें कि इन ग्लव्स की खासियत है कि छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को ग्लव्स पहने महिला यदि वह एक हाथ से पकड़ेगी तो उसे 440 वोल्ट का झटका लगेगा और दूसरे हाथ से पकड़ा तो उस शोहदे को तीन सेकेंड में 1600 वोल्ट के दो जबरदस्त झटके लगेंगे, जिससे छेड़छाड़ करने वाला खुद व खुद भाग जाएगा। ग्लव्स में लगे मोशन सेंसर की मदद से ये तीन सेकेंड बाद दोबारा झटका देगा। चार लेयर में तैयार ये ग्लब्स पूरी सेफ्टी के साथ बनाया गया है। इस बनाने में चार हफ्तों का समय लगा। छात्र भारत सैनी ने बताया कि एक हाथ में 440 वोल्ट का एक कैपेसिटर लगाया है और दूसरे हाथ में 1600 वोल्ट का कैपेसिटर लगाया है यह कैपेसिटर अपने अंदर करंट रिस्टोर करके रखते हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 if tampered with then you will get a shock of 440 and 1600 volts. no harm to the smart ones These gloves are special in many ways
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.