
आपने पुरुषों को तो जिम में पसीना बहाकर मसल्स बनाते हुए देखा होगा लेकिन किसी लड़की के मोटे-मोटे बाइसेप्स शायद ही आपने देखे हों. आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जिसने न सिर्फ एक्सरसाइज़ से मजबूत बॉडी तैयार की है बल्कि इससे शोहरत भी हासिल कर रही है. कोरोना महामारी के दौरान उसे एहसास हुआ कि वो इस तरह बॉडी बिल्डिंग करके खुश रह सकती है आमतौर पर महिलाओं को नाजुक माना जाता है लेकिन जिस महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उसके बाइसेप्स देख लिए तो बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर भी शर्म से सिर झुका लेंगे. महिला का नाम जैकी कूर्न है और उसकी उम्र 34 साल है. नीदरलैंड्स की रहने वाली जैकी की बाइसेप्स किसी भी मजबूत मर्द से ज्यादा बेहतर हैं.
महिला के बाइसेप्स हैं मर्दों से बेहतर
ऑडिटी सेंट्रल की रिपोर्ट के मुताबिक जैकी कूर्न पहले ही किकबॉक्सिंग करती थीं, लेकिन कोविड के दौरान उसे एहसास हुआ कि वो बिना अगर मोटी भी दिखे तो कोई दिक्कत नहीं है. ऐसे में उसने अपना वज़न बढ़ाकर दोगुना किया और अपनी मसल्स बनानी शुरू कर दी. धीरे-धीरे वो खुद को मजबूत महसूस करने लगी और उसके बाइसेप्स 24 इंच के हैं, जिसे हासिल करने में मर्दों को भी खासी मेहनत करनी पड़ती है. वो बात अलग है कि लोग उन्हें इसके लिए अजीबोगरीब कमेंट भी देते हैं, जिसे वो इग्नोर करनेकर देती हैं.
कसरत इतनी, चकरा जाएगा सिर
कूर्न ने अगर ये मसल्स बनाई हैं, तो इसके लिए वो बहुत मेहनत करती हैं. वो सिर्फ हेल्दी डाइट खाती है और उसकी कैलोरी ज़रूर लेती है, जितने में उसकी बॉडी बन जाए. खुद को लेडी हल्क मानने वाली कूर्न 100 पुश अप्स और 250 सिट अप्स करती है, जबकि 2 घंटे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती है. इसमें 150 किलोग्राम की डेडलिफ्टिंग, 200 किलोग्राम का बेंच प्रेस और 100 किलोग्राम के स्क्वॉट्स करती है. इसके अलावा 450 किलोग्राम तक का लेग प्रेस करती है
NEWS SOURCE : news18
