Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यह खास पेंशन स्कीम फिर से शुरू हो रही है, ऐसे मिलेगा फायदा

यह खास पेंशन स्कीम फिर से शुरू हो रही है, ऐसे मिलेगा फायदा

faridabadnews24By faridabadnews24May 21, 2020No Comments3 Mins Read

सरकार ने अपनी खास पेंशन स्‍कीम ”प्रधानमंत्री वय वंदना योजना” (PMVVY) को एक बार फिर शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया। सालाना रेट ऑफ रिटर्न की दर घटाकर 7.4 प्रतिशत कर दी गई है।

दरअसल, PMVVY स्‍कीम 31 मार्च 2020 को खत्‍म हो गई थी। लेकिन सरकार ने अब इसे एक बार फिर शुरू करते हुए तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। अब इस स्‍कीम से जुड़ने की आखिरी तारीख मार्च 2023 तक की है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत बुजुर्गों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाती है। इस स्‍कीम को एलआईसी के अधीन रखा गया है। पेंशन स्‍कीम होने की वजह से 60 साल की उम्र के बाद ही इसका लाभ मिल सकता है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का हिस्‍सा बनने के लिए कम से कम 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद पेंशन के लिए निवेशक को एक निश्चित तारीख, बैंक अकाउंट और अवधि का चयन करना होता है। उदाहरण के लिए अगर आपको हर महीने की 15 तारीख को पेंशन चाहिए तो इस तिथि का चयन करना होगा। इसी तरह निवेशक अगर चाहे तो पेंशन के विकल्‍प का भी चयन कर सकता है। मतलब कि आपको मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेंशन चाहिए तो ये विकल्प चुन सकते हैं।

अगर आपने मासिक विकल्‍प का चयन किया तो हर महीने पेंशन बैंक अकाउंट में आएगा। जबकि तिमाही चयन पर हर तीन महीने बाद एकमुश्‍त पेंशन मिलता है। इसी तरह छमाही या सालाना विकल्‍प चयन पर क्रमश : 6 या 12 महीने बाद एकमुश्‍त पेंशन मिलेगा। यहां बता दें कि स्‍कीम में निवेश के 1 साल बाद पेंशन की पहली किश्‍त मिलती है। वहीं मासिक आधार पर पेंशन की न्‍यूनतम रकम 1 हजार रुपये जबकि अधिकतम 10 हजार रुपये है।

इस पेंशन स्‍कीम में कई तरह के फायदे हैं। अगर बीच में निवेशक की मृत्‍यु हो जाती है तो नॉमिनी को खरीद मूल्य वापस किया जाता है। इस स्कीम में एक व्यक्ति कम से कम 1.50 लाख और अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकता है। वहीं पॉलिसी खरीदते समय निवेशक द्वारा जमा की गई रकम 10 साल की अवधि पूरा होने के बाद वापस हो जाती है।

निवेशकों को पॉलिसी की खरीद को सरकार की ओर से सर्विस टैक्स या जीएसटी से छूट प्राप्त है। निवेश के 3 साल बाद लोन सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही कुछ खास परिस्थितियों में प्री-मैच्योर विद्ड्रॉल की इजाजत मिलती है। अहम बात ये है कि इस पेंशन स्‍कीम में मेडिकल एग्‍जामिनेशन की भी जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 022-67819281 या 022-67819290 नंबर पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर- 1800-227-717 और ईमेल आईडी- onlinedmc@licindia.com के जरिए भी स्‍कीम के फायदे को समझा जा सकता है। इसके अलावा https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do लिंक पर विजिट कर विस्‍तार से स्‍कीम के बारे में समझ सकते हैं।

faridabadnews24 This special pension scheme is starting again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जानिए क्या है खासियत, LIC OF INDIA ने लॉन्च किया जीवन अक्षय-7 एन्युटी प्लान

September 4, 2020

ग्राहकों को मिलेगी 30 दिन फ्री सर्विस, Reliance Jio के धांसू नए और सस्ते प्लान

September 2, 2020

जानें क्या चल रहे हैं भाव, सोना हुआ और सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

August 24, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.