
हरियाणा के रोहतक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने डीएसपी बनकर ने पुलिसकर्मी को ब्लैकमेल कर 1.85 लग रुपये ठग लिए। मिली जानकारी के मुताबिक पहले आरोपी युवती ने पुलिसकर्मी से पहले फोन पर बात की और अश्लील वीडियो बनवा ली। अश्लील वीडियो बनाने के बाद उसे डीएसपी बनकर गिरफ्तारी के लिए डराया।
पीड़ित पुलिस कर्मी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके पास 22 मार्च को एक कॉल आया। फोन करने वाली लड़की थी। उसने अपनी बातों में उलझा कर कपड़े उतरवाए। इसके बाद युवती ने वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती ने 26 मार्च को दोबारा कॉल कर स्वयं को डीएपी बताया। कॉल करने वाली युवती ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है और गिरफ्तारी होगी। वहीं वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। उन्होंने यूट्यूब के अधिकारियों से बात करने के लिए कहा। उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने रुपयों की मांग की। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने अपनी छवि खराब होने और जेल जाने के डर से आरोपियों के कहे अनुसार 1.85 लाख रुपये खाते में भेज दिया। इसके बाद भी आरोपी नहीं माने वह फोन कर और पैसों की मांग करने लगे। जिसके बाद पीड़ित पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत थाने में की।
NEWS SOURCE : chopaltv
